अहमदाबाद

जूनागढ़ में गिरनार की लीली परिक्रमा 20 नवंबर से, प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील

जूनागढ़. जूनागढ़ जिला प्रशासन, गुजरात वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप गिरनार की प्रलीली परिक्रमा 20 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। यह परिक्रमा कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) से कार्तिक पूर्णिमा तक चलती है। जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से की तैयारियां की जा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 5:08 PM IST
Lili Parikrama' (Green Circumambulation) of Girnar in Junagadh to begin on November 20; appeal made for a plastic-free event
गिरनार की लीली परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते साधु-संत, जनप्रतिनि और प्रशासनिक अधिकारी।

जूनागढ़. जूनागढ़ जिला प्रशासन, गुजरात वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप गिरनार की प्रलीली परिक्रमा 20 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। यह परिक्रमा कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) से कार्तिक पूर्णिमा तक चलती है। जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से की तैयारियां की जा रही हैं।
गिरनार तीर्थक्षेत्र के इंद्रभारती बापू, महेशगिरि बापू, महेंद्रानंदगिरि बापू, महादेवगिरि बापू और किशनदास बापू सहित अनेक साधु-संतों, सांसद राजेश चुडासमा, महापौर धर्मेश पोशिया, विधायक संजय कोरडिया, जिला कलक्टर योगेश चौधरी, मनपा आयुक्त आई.आर. वाला, जिला पुलिस अधीक्षक सुबोध ओडेदरा, उप वन संरक्षक अक्षय जोशी आदि ने परिक्रमा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर मौके पर ही विचार-विमर्श किया गया। परिक्रमा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के सेवा शिविर, अन्नक्षेत्र और लाइटिंग आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

36 किमी लंबा यात्रा मार्ग

गिरनार तलहटी में भवनाथ महादेव मंदिर से 20 नवंबर की मध्यरात्रि से गिरनार लीली परिक्रमा आरंभ होगी। यह यात्रा भवनाथ तलेटी से शुरू होकर ज़ीणा बाबा की मढ़ी, मड़वेला और बोरदेवी होते हुए 36 किलोमीटर लंबे मार्ग से वापस शुरुआती स्थान पर समाप्त होगी।

कमजोर, बुजुर्गों और बच्चों से यथासंभव परिक्रमा नहीं करने की अपील

साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों ने परिक्रमा के कठिन और दुर्गम मार्ग को ध्यान में रखते हुए कमजोर, बुजुर्गों और बच्चों से यथासंभव परिक्रमा नहीं करने की अपील की।

बोरवेल के माध्यम से पानी की सुविधा बढ़ाने पर विशेष जोर

जिला कलक्टर योगेश चौधरी ने बताया कि इस वर्ष बारिश की कमी के कारण प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी की उपलब्धता कम है, ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोरवेल के माध्यम से पानी की सुविधा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने परिक्रमा में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष अपील की कि वे परिक्रमा को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। साथ ही यात्रा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लास्टिक की थैलियों, कप और बोतलों का उपयोग न करें। पानी के लिए पुनः उपयोग की जा सकने वाली बोतल साथ रखें। श्रद्धालुओं को पर्यावरण अनुकूल बैग वितरित किए जाएंगे

व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

कलक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर परिक्रमा मार्ग की मरम्मत, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, परिवहन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आने वाले अन्नक्षेत्रों और स्वयंसेवी संस्थाओं को पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात

जिला कलक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग पर अस्थायी अस्पताल शुरू किए जाएंगे। एंबुलेंस तैनात रहेंगी तथा मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें दिन-रात सेवाएं देंगी। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी। पर्याप्त मात्रा में दवाइयों और मेडिकल किट का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा पार्किंग, आईसीयू अस्पताल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सूचना केंद्र भी शुरू किया जाएगा।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और वाहन पास की व्यवस्था

जिला पुलिस अधीक्षक सुबोध ओडेदरा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पार्किंग स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अन्नक्षेत्रों और उतारा मंडलों के लिए विशेष वाहन पास जारी किए जाएंगे।
000000

गिरनार की लीली परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते साधु-संत, जनप्रतिनि और प्रशासनिक अधिकारी।

Updated on:
9 Nov 2026, 5:08 PM IST
Published on: