अहमदाबाद

राजकोट के ढांढिया गांव में 22 लाख का शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Rajkot: जिले के ढांढिया गांव में चल रहे अवैध शराब के कटिंग नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक से 22 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब पकड़ी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में की गई।क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त […]

less than 1 minute read
शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।

Rajkot: जिले के ढांढिया गांव में चल रहे अवैध शराब के कटिंग नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक से 22 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब पकड़ी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई शहर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में की गई।क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ढांढिया गांव की सीमा में एक ट्रक से शराब उतारी जा रही है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक व दो कारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दीनदयाल उर्फ रवि बोळिया (24), नरसिंह चौहाण (25) और मथुर परमार (25) शामिल हैं। मौके से शराब की 9072 बोतल व वाहनों समेत 31.16 लाख का माल जप्त किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शराब को राजकोट के बुटलेगर आनंद उर्फ बाबू परमार ने मगांया था। वह इसे कटिंग कर बेचने की फिराक में था। इसके लिए वह अन्य बुटलेगरों को भी बुला रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है। मौके से फरार हुए ट्रक के चालक समेत कुछ आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह शराब कहां से लाई गई है इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Published on:
10 Apr 2026 10:47 pm
Also Read
View All