अहमदाबाद

Lockdown 3.0: गुजरात में एक लाख के ऋण के लिए 21 से आवेदन कर सकेंगे, 9 हजार से ज्यादा स्थलों से मिलेगा ऋण

lockdown 3.0, Gujarat, Aatmnirbhar yojana, Loan, Bank,
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2020, 7:37 PM IST
Lockdown 3.0: गुजरात में एक लाख के ऋण के लिए 21 से आवेदन कर सकेंगे, 9 हजार से ज्यादा स्थलों से मिलेगा ऋण
Lockdown 3.0: गुजरात में एक लाख के ऋण के लिए 21 से आवेदन कर सकेंगे, 9 हजार से ज्यादा स्थलों से मिलेगा ऋण

गांधीनगर.कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन की स्थिति में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की ओर से छोटे व्यापारियों, व्यवसायियों, निजी कारीगरों, श्रमिक वर्ग को व्यवसाय-रोजगार को फिर से पटरी पर लाने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर गुजरात सहायता योजना की घोषणा की गई है। इसके तहत एक लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। 2 फीसदी के वार्षिक ब्याज को लेकर दिए जाने वाले इस ऋण के लिए आगामी 21 मई से आवेदन किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने जानकारी दी कि आगामी 21 मई से लेकर 31 अगस्त तक आवेदन भरा जा सकेगा। यह आवेदन राज्य भर में करीब एक हजार जिला सहकारी बैंक की शाखाओं,1400 शहरी सहकारी बैंक और सात हजार से ज्यादा क्रेडिट सोसाइटी सहित नौ हजार स्थलों से प्राप्त हो सकेगा। दस लाख लोगों को तीन वर्ष के लिए यह ऋण मिलेगा। यह ऋण किसी भी गारंटी के बिना दी जाएगी।
इनमें धोबी, नाई, प्लबंर, इलेक्ट्रिशियन, छोटे दुकानदार, रेहड़ी वालों, रिक्शा चालकों जैसे लोगों को यह ऋण दिया जाएगा। यह ऋण सहायता प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को सिर्फ एक आवेदन करना होगा जिसके आधार पर यह ऋण मिलेगा। इसके तहत छह महीने तक किश्त नहीं भरनी होगी।

Updated on:
15 May 2020, 7:37 PM IST
Published on: