अहमदाबाद

गुजरात में कोरोना की व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज और कल मॉकड्रिल

कोरोना का उपचार करने वाले सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में होगा आयोजन
less than 1 minute read
गुजरात में कोरोना की व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज और कल मॉकड्रिल
गुजरात में कोरोना की व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज और कल मॉकड्रिल

Ahmedabad गुजरात Gujarat में पिछले करीब एक माह से बढ़ रहे कोरोना Corona के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार और मंगलवार को राज्य में मॉक ड्रिल Mockdrill के माध्यम से व्यवस्थाएं परखने का आयोजन किया है। राज्य में कोरोना का उपचार देने वाले सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में यह आयोजन किया जाएगा।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना को लेकर गुजरात में स्थिति नियंत्रण में हैं, फिर भी कोरोना की लहर को ध्यान में रखकर पहले से ही संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। दावा है कि देश के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में गुजरात में आबादी के लिहाज से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पतालों में ऑक्सीजन के प्लांट, वेंटिलेटर, दवा की मात्रा सहित व्यवस्थाओं का आंकलन किया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राज्य की स्थिति का जायजा लिया गया। जिसमें गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल कह चुके हैं कि फिलहाल राज्य में कोरोना के कारण भर्ती होने की दर महज तीन फीसदी ही है। जिन लोगों के कोरोना के टेस्ट पॉजिटिव आ रहे हैं उनकी जिनोम सिक्वेंसिग भी की जा रही है।मॉकड्रिल के बारे में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
09 Apr 2023 10:25 pm
Also Read
View All