अहमदाबाद

मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में अब स्थायी तौर पर 20 कोच 28 से

पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22961/22962) और वटवा-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस ट्रेन (सं. 12933/12934) में परिचालन संबंधी परिवर्तनों को जारी रखा जाएगा।

less than 1 minute read

कर्णावती एक्सप्रेस का 31 जुलाई तक बांद्रा टर्मिनस तक आवागमन, एक एसी चेयर कार कोच की अस्थायी वृद्धि भी

अहमदाबाद. वडोदरा. पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22961/22962) और वटवा-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस ट्रेन (सं. 12933/12934) में परिचालन संबंधी परिवर्तनों को जारी रखा जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 से 20 कोच 28 अप्रेल को यात्रा प्रारंभ करने से स्थायी किए जाएंगे। बढ़ाए गए चार कोचों में तीन चेयर कार कोच और एक एक्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल हैं।
वहीं, कर्णावती एक्सप्रेस का टर्मिनल मुंबई सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस तक अब 31 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने तक जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से प्रारंभ-पहुंच करती रहेगी। बांद्रा टर्मिनस-वटवा कर्णावती एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12933) बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 1:55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12934) बांद्रा टर्मिनस पर 12.30 बजे पहुंचेगी। मार्ग के स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। कर्णावती एक्सप्रेस में इस अवधि के दौरान एक एसी चेयर कार कोच की अस्थायी वृद्धि भी की जाएगी और यह ट्रेन मौजूदा 21 एलएचबी कोचों के स्थान पर 22 एलएचबी कोचों के साथ चलेगी।

Published on:
25 Apr 2026 09:35 pm
Also Read
View All