उपचार के दौरान दम तोड़ा
जामनगर. शहर के एम्यूजमेंट पार्कके सामने दशहरा त्योहार की पूर्वरात में प्रेमिका से छेडख़ानी का विरोधकरने पर कुछ लोगों ने एक युवक पर ठोस पदार्थसे हमला कर उसे घायल कर दिया था।घायल युवक को शहर के जी.जी. अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले इसे हत्या के इरादे से हमले का मामला दर्जकिया था।युवक की मौत के बाद यह हत्या की धारा में बदल गई।
जानकारी के अनुसार शहर के एम्यूजमेंट पार्कक्षेत्र में गत 17 अक्टूबर की रात मूल खंभाळिया तहसील के भाडथर का निवासी व हाल जामनगर के न्यू कमल सोसायटी में रहने वाला दिलीप सिंह जाडेजा पर कुछअज्ञात लोगों ने ठोस पदार्थसे हमलाकर उसे घायल कर दिया था। उसे जी.जी. अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। शहर के सी डिविजन थाने की पुलिस ने इसे हत्या की धारा में बदल दिया।जांच के दौरान पता चला कि मृतक के मित्र मयूर उर्फ मयलो जावाजी व उसके भाई राजदीप जावाजी तथा एक किशोरी का हाथहै। पुलिस ने मयूर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछमें पता चला कि घटना की रात दिलीप सिंह व उसका मित्र मयूर उर्फमयलो जावाजी तथा खंभाळिया क्षेत्र की एक किशोरी वहां बैठे थे। एम्यूजमेंट पार्क के पास शराब के नशे में दिलीप सिंह किशोरी के साथछेडख़ानी करने लगा। इससे मयूर नाराज हो गया। उसने अपने भाई राजदीप को भी वहां बुला लिया। दोनों भाइयों ने मिलकर मैदान में पड़े पत्थर से दिलीप पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए।पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को हिरासत में लेकर वडोदरा के महिला सुधार गृह में भेज दिया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जूनागढ़. शहर के समीप वडाल रोड पर ग्रीन होटल के पास रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार वडाल गांव के निवासी जयदीप पंड्या और उनके दोस्त विशाल जूनागढ़ से वापस अपने गांव जा रहे थे।इस दौरान ग्रीन होटल के समीप ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।गंधीर रूप से घायल दोनों दोस्तों को समीप के ही अस्पताल में दाखिल कराया।वहां उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई।इस सम्बन्धमें किशोर कांतीभाईपंड्या की शिकायत पर तहसील थाने की पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकी।