अहमदाबाद

Ahmedabad news अहमदाबाद में कोरोना से और एक महिला की मौत, 50 नए मरीज

गुजरात में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से अहमदाबाद में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। मनपा संचालित एल.जी.अस्पताल में और एक महिला की मौत की सूचना है। शहर में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। ये दोनों मौत अहमदाबाद मनपा के एलजी अस्पताल में हुई हैं।जानकारी के […]

2 min read
File photo

गुजरात में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से अहमदाबाद में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। मनपा संचालित एल.जी.अस्पताल में और एक महिला की मौत की सूचना है। शहर में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। ये दोनों मौत अहमदाबाद मनपा के एलजी अस्पताल में हुई हैं।जानकारी के अनुसार एलजी असापताल में 18 वर्षीय महिला हृदय रोग के साथ-साथ कोरोना पॉजिटिव भी थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व 47 वर्षीय एक महिला की मौत 28 मई को हो गई थी, जो कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। उधर सोमवार सुबह 11 बजे तक ही शहर में 50 नए मरीज भी दर्ज हुए हैं। महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में 50 नए मरीजों के साथ कुल एक्टिव केस 197 हो गए हैं। जबकि अब तक 72 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं उन्हें उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को भी 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में इस वर्ष अब तक कोरोना के कुल 270 मरीज सामने आ चुके हैं।

इस जोन में इतने एक्टिव मरीज

अहमदाबाद शहर में कुल 197 एक्टिव मरीजों में से सबसे अधिक 61 मरीज उत्तर पश्चिम जोन में हैं। पश्चिम जोन में 53, दक्षिण पश्चिम जोन में 37, दक्षिण जोन में 22, पूर्व जोन में 16, उत्तर जोन और मध्यजोन में 4-4 मरीज उपचाराधीन हैं। हालांकि इन मरीजों में से अधिकांश का उपचार होम आइसोलेशन के तहत चल रहा है। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में सोमवार की स्थिति में तीन मरीज भर्ती बताए गए हैं।

गुजरात में 397 एक्टिव मरीज

गुजरात की बात करें तो केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद सबसे अधिक 397 कोरोना के एक्टिव मरीज गुजरात में हैं। इनमें से 375 होम आईसोलेशन और 22 अस्पतालों में भर्ती हैं। 36 को डिस्चार्ज किया गया है।

Published on:
02 Jun 2025 11:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर