अहमदाबाद

Gujarat plantation जापान की मियावाकी पद्धति से लगाएंगे एक हजार करोड़ पौधे

मुख्यमंत्री और आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता रविशंकर की मौजूदगी में मुहिम की शुरुआत
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2022, 9:39 PM IST
Gujarat plantation जापान की मियावाकी पद्धति से लगाएंगे एक हजार करोड़ पौधे
Gujarat plantation जापान की मियावाकी पद्धति से लगाएंगे एक हजार करोड़ पौधे

आणंद. पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अपने मिशन ग्रीन अर्थ प्रोजेक्ट के तहत गुजरात में मियावाकी पद्धति से एक हजार करोड़ पौधरोपण करेगी। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता रविशंकर की मौजूदगी में आणंद जिले के आंकलावाडी में इस मुहिम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि गुजरात को हरियालीयुक्त बनाने में सरकार के प्रयास के साथ आर्ट ऑफ लिविंग जैसी संस्था के जुडऩे से कार्य में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन में प्रणेता रविशंकर ने कहा कि गुजरात की प्रगति-समृद्धि में बहुत ही कम समय में अच्छे कार्य किए गए हैं। उन्होंने संस्था के अभियान में राज्य सरकार के जुडऩे पर आभार जताया।

शुद्ध हवा मिलेगी, भूमि के कटाव में होगी कमी
गुजरात में अपने प्रोजेक्ट के तहत संस्था की ओर से होम नर्सरी, तकनीक कुशलता, शारीरिक योगदान, पौधरोपण और संवद्र्धन की जिम्मेदारी और जागरूकता करेगी। आम लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। जलवायु परिवर्तन के कारण समग्र विश्व में पर्यावरणीय समस्या पैदा हुई है। पौधरोपण से जहां शुद्ध हवा मिलेगी वहीं बारिश में बढोतरी, भूमिगत जलस्तर में वृद्धि, भूमि के कटाव आदि में कमी आएगी। आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का स्वागत किया गया। आंकलावाडी आश्रम में मुख्यमंत्री और प्रणेत रविशंकर के हाथों बेल, श्याम तुलसी, मीठा नीम, एलोवेरा समेत अन्य पौधरोपण किया गया। आयोजन में विधानसभा के मुख्य सचेतक पंकज देसाई, सांसद मितेष पटेल, कलक्टर मनोज दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, विपुल पटेल, प्रदीप पटेल आदि मौजूद रहे।

Published on: