अहमदाबाद

Gujarat Navratri Mahotsav ‘पुष्पा झुकेगा नहीं…’ स्टेप पर झूमेंगे खेलैया

डांस क्लासेज में सीख रहे गरबा के नए स्टेप
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 10:18 PM IST
Gujarat Navratri Mahotsav 'पुष्पा झुकेगा नहीं...' स्टेप पर झूमेंगे खेलैया
Gujarat Navratri Mahotsav 'पुष्पा झुकेगा नहीं...' स्टेप पर झूमेंगे खेलैया

भिलोडा/शामलाजी. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की वजह से पिछले 2 वर्षों से गुजरात में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार सरकार ने फिर से नवरात्रि महोत्सव के आयोजन की अनुमति दे दी है। इसे लेकर अरवल्ली जिले सहित पूरे राज्य में एक बार फिर से गरबा के खेलैयों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन में बहुत कम दिन ही बचे हैं। गुजरात जैसे राज्य में नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा नृत्य के माध्यम से मां के 9 स्वरूपों की पूजा करने की परंपरा है। प्रतिवर्ष गरबे में नए स्टेप अपनाए जाते हैं और इसके साथ ही लोग नए स्टेप की तैयारी के लिए संक्षिप्त क्लासेज में भी नए स्टेप सीखने के लिए जाते हैं। अरवल्ली जिले में इस बार एक नए स्टेप का चलन शुरू हुआ है। ' पुष्पा झुकेगा नहीं..' नामक इस स्टेप को सीखने के लिए गरबा प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है।

Published on: