अहमदाबाद

सीएम को धर्म चक्र का प्रवर्तन पुस्तक भेंट

अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की ओर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित गणमान्य व्यक्तियों को धर्म चक्र का प्रवर्तन पुस्तक भेंट की गई। तेरापंथ धर्मसंघ के 9वें आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद में अभ्यर्थना के रूप में आचार्य तुलसी की जीवन गाथा -धर्म चक्र का प्रवर्तन पुस्तक […]

less than 1 minute read

अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की ओर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित गणमान्य व्यक्तियों को धर्म चक्र का प्रवर्तन पुस्तक भेंट की गई। तेरापंथ धर्मसंघ के 9वें आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद में अभ्यर्थना के रूप में आचार्य तुलसी की जीवन गाथा -धर्म चक्र का प्रवर्तन पुस्तक भेंट की गई।
प्रथम चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को यह पुस्तक भेंट की गई तथा खेस से सम्मान किया गया। द्वितीय चरण में महापौर प्रतिभा जैन को पुस्तक भेंट की गई। तृतीय चरण में मल्लिका साराभाई और चतुर्थ चरण में लेखक डॉ कुमारपाल देसाई को यह पुस्तक भेंट की गई।
तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की अध्यक्ष सुशीला खतंग, मंत्री रेखा धुपिया के साथ अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की सह मंत्री अदिति सेखानी, प्रचार-प्रसार मंत्री वर्षा लुणिया, कार्यसमिति सदस्य चांद छाजेड़ आदि उपस्थित थीं।

Published on:
06 Dec 2025 10:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर