अहमदाबाद

PSUs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करने का कोई इरादा नहीं

PSUs, Finance Minister Nirmala Sitharaman, Shut down, Ahmedabad
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 1:44 AM IST
PSUs:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करने का कोई इरादा नहीं
PSUs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करने का कोई इरादा नहीं


अहमदाबाद. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केन्द्र सरकार का सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) को बंद करने का कोई इरादा नहीं हैं हालांकि सरकार चाहती है कि इसमें ज्यादा पूंजी आए और पूरी तरह क्षमता से चले। इसके लिए यदि निजी क्षेत्र ऐसा कर सकते हैं तो इसे किया जाना चाहिए। अहमदाबाद में
इंडस्ट्री के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि अक्षमता वाले सार्वजनिक उपक्रम जो सरकार की ओर से नहीं चलाए जा सकते हैं और अभी भी कर दाताओं का पैसा इसे जीवित रखने के लिए डाला जा रहा है। यह कब तक चल सकेगा?
वित्त मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम को अभी भी सरकारी सामान देखा जाता है। सरकार पीएसयू के कर्मचारियों व संस्थानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करेगी।
बैंकिंग सेक्टर के सुधार व विनिवेश पर उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बैंक पेशेवर रूप से काम करें। बैंकों को अपने निर्र्णय त्वरित ढंग से लेने चाहिए। सरकार भारत के बैंकों को बड़ा देखना चाहती है।

Published on: