अहमदाबाद

जूनागढ़ जिले में अवैध बायोडीजल के ठिकानों पर छापे, 2.13 करोड़ का मुद्दामाल जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार

राजकोट. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) ने जूनागढ़ जिले में संदिग्ध ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ यानी मिलावटी बायोडीजल के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पीआइ एस.एम. जाडेजा के निर्देशन में अलग-अलग टीमों ने जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ और माणावदर थाना क्षेत्रों में कुल तीन स्थानों पर छापेमारी कर 2.13 करोड़ रुपए से अधिक का मुद्दामाल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
2 min read
Raids on illegal biodiesel sites in Junagadh district; contraband worth ₹2.13 crore seized; 8 accused arrested
जब्त मशीन।

चोरवाड़ और माणावदर थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर स्टेट मॉनीटरिंग सेल की कार्रवाई

राजकोट. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) ने जूनागढ़ जिले में संदिग्ध ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ यानी मिलावटी बायोडीजल के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पीआइ एस.एम. जाडेजा के निर्देशन में अलग-अलग टीमों ने जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ और माणावदर थाना क्षेत्रों में कुल तीन स्थानों पर छापेमारी कर 2.13 करोड़ रुपए से अधिक का मुद्दामाल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, पहली छापेमारी चोरवाड़ थाना क्षेत्र के गडू गांव में माळिया हाटीना मार्ग पर स्थित भवानी कॉम्प्लेक्स में शिवकृपा ट्रेडर्स में की गई। टीम ने 18,300 लीटर मिलावटी बायोडीजल, 3 इलेक्ट्रिक मोटर, 2 डिस्पेंसर मशीन, 4 वाहन, 5 स्टोरेज टैंक, 14,500 रुपए नकद, एक मोबाइल तथा पाइप सहित कुल 51.78 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया। यहां ईंधन भरने का काम कर रहे शाहीलखा लिगारी, अर्जुनकुमार गलचर तथा ईंधन भरवाने आए चालक नरेश कुमार डाभी और राजू राडा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कारोबार के मुख्य आरोपी पप्पु उर्फ परबत सोलंकी और माल सप्लाई करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति को वांछित घोषित किया गया।
दूसरी कार्रवाई माळिया हाटीना तहसील के गडू-चोरवाड़ हाईवे पर राधे एंटरप्राइज में की गई। यहां से पुलिस ने 10,070 लीटर मिलावटी बायोडीजल, 2 इलेक्ट्रिक मोटर, 2 डिस्पेंसर मशीन, 2 वाहन, 2 टैंक, 39,250 रुप, नकद और 2 मोबाइल सहित कुल 27.38 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया। ईंधन बेचने वाले फारूक दल तथा ईंधन भरवाने आए चालक लाखा कोडियातर को गिरफ्तार किया गया। व्यापारी गौतम कारेथा, भरत कोरिया और संचालक अनवर होठी को वांछित घोषित किया गया।
तीसरी कार्रवाई माणावदर के मीतड़ी रोड स्थित तिलक चैंबर में नीलकंठ ट्रांसपोर्ट पर की गई। यहां से 2,600 लीटर बायोडीजल, 2 इलेक्ट्रिक मोटर, 1 डिस्पेंसर मशीन, 2 टैंक, 4,500 रुपए नकद, 2 मोबाइल, डीवीआर तथा 13 वाहनों सहित कुल 1.34 करोड़ रुपए से अधिक का मुद्दामाल जब्त किया। ईंधन बेचने वाले मुख्य आरोपी सोमील भीमाणी और ईंधन भरवाने आए जीतेश चौहान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ चोरवाड़ और माणावदर पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए।

Updated on:
20 Jul 2026 10:18 pm
Published on:
20 Jul 2026 10:18 pm