जामनगर रोड पर घटना राजकोट. शहर में जामनगर रोड पर सोमवार को दिवाली की शाम को चाकू मारकर एक युवक कमल मूलिया (30) की हत्या कर दी गई।जामनगर रोड पर सीएफएल क्वार्टर इलाके में युवक की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को […]
जामनगर रोड पर घटना
राजकोट. शहर में जामनगर रोड पर सोमवार को दिवाली की शाम को चाकू मारकर एक युवक कमल मूलिया (30) की हत्या कर दी गई।
जामनगर रोड पर सीएफएल क्वार्टर इलाके में युवक की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के सिविल अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू की।
पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई।
वहीं, शहर के गोंडल रोड पर आंबेडकर नगर में रविवार मध्यरात्रि बाद कार से बाइक को टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में दो भाईयों - सुरेश परमार (45), विजय परमार (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा। इनके अलावा अरुण राठौड़ (22) की भी हत्या कर दी गई। आमने-सामने आए दो परिवारों के बीच हुई भिड़ंत में एक महिला सहित चार से ज्यादा लोग घायल भी हुए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जूनागढ़. शहर में मधुरम सोसाइटी के पास सोमवार को दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, दो युवक घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक रूप से पटाखे फोड़ने पर रोक होने के बावजूद पटाखे फोड़ने पर मधुरम सोसाइटी के पास झगड़ा हुआ। इस दौरान महिला सहित पांच लोगों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक दिव्यांग चुडासमा की मौत हो गई।
घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। दिवाली पर युवक की हत्या से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।