मुंबई पुलिस ने बावला से पकड़ा, ट्विटर पर दी थी कांग्रेस प्रवक्ता को धमकी
अहमदाबाद. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी पर रेप की धमकी के मामले में अहमदाबाद जिले के बावला से एक आरोपी की गिरफ्तारी
हुई है। मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर ट्विटर के जरिए प्रियंका के एकाउंट पर ट्विट के जरिए रेप करने की धमकी देने का आरोप है। पकड़े गए आरोपी का नाम गिरीश महेश्वरी है। वह मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। यहां बावला में रहता है।
अहमदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र असारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार रात को मुंबई के गोरेगांव की पुलिस ने उनके यहां पोक्सो
व अन्य धाराओं में दर्ज मामले में बावला से एक गिरीश महेश्वरी की गिरफ्तारी की है। इसकी जानकारी उन्होंने रात को बावला थाने में दी और उसे लेकर चले गए।
मूल राजस्थान का गिरीश महेश्वरी करीब सात से आठ साल से यहां बावला में रहता है। साणंद-बावला रोड पर एक एग्रो फूड कंपनी में एकाउंटेंट के रूप में काम करता है और बावला में किराणे की छोटी दुकान चलाता है। उसे कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी पर रेप करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। करीब दो जुलाई को 'जयश्रीराम ' नाम के टिवटर एकाउंट ञ्चगिरीश१६०५ से प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विट करके उनकी नाबालिग बेटी से रेप करने की धमकी दी गई थी।
इस मामले में प्रियंका की ओर से ट्विटर के जरिए ही आरोपी की करतूत को सार्वजनिक करने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संज्ञान लिया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिस पर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की। मुंबई पुलिस ने गोरेगांव थाने में इस बाबत पोक्सो, आईपीसी की धाराओं, आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस बीच आरोपी का लोकेशन अहमदाबाद में मिलने पर उसे बुधवार रात को बावला से गिरफ्तार कर लिया।