अहमदाबाद

डाक-टिकटों के प्रति अभिरूचि व शोध कार्य के लिए “दीन दयाल स्पर्श योजना” में छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2017 से कक्षा 6 से 9 तक के जेन अल्फ़ा पीढ़ी के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में उन मेधावी विद्यार्थियों को 6 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति देने करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। योजना में लाभार्थियों के चयन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 सितम्बर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
2 min read
Department of Posts to Offer Scholarships under "Deen Dayal SPARSH Yojana" to Encourage Interest and Research in Postage Stamps
योजना की जानकारी देते उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे वार्षिक 6 हजार, 10 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : पोस्टमास्टर जनरल यादव

अहमदाबाद. डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा "दीन दयाल स्पर्श योजना" में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैम्प्स ऐज ए हॉबी) दी जाएगी।
उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2017 से कक्षा 6 से 9 तक के जेन अल्फ़ा पीढ़ी के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में उन मेधावी विद्यार्थियों को 6 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति देने करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। योजना में लाभार्थियों के चयन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 सितम्बर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
यादव ने बताया कि इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति की राशि 500 रुपए प्रतिमाह की दर से 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष होगी, जो तिमाही आधार पर देय होगी।
छात्रवृत्ति की अहर्ता के लिए भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब स्थापित नहीं है, तो ऐसे विद्यालय के उस विद्यार्थी के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, जिसका अपना फिलैटली जमा खाता संचालित हो। फिलैटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 रुपए से खोला जा सकता है।
छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड याग्रेड प्वांइट प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी।

27 सितंबर को मंडल स्तर पर क्विज

यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए पहले मंडल स्तर पर लिखित क्विज़ का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सफल विद्यार्थियों को अंतिम चयन के लिए नवंबर के प्रथम सप्ताह तक 16 डाक टिकटों के साथ अधिकतम 500 शब्दों में एक फिलेटली प्रोजेक्ट जमा करना होगा। अंतिम परिणाम 1 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को पोस्ट ऑफिस अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।

Updated on:
29 Aug 2026 10:29 pm
Published on:
29 Aug 2026 10:29 pm