अहमदाबाद

महिलाओं का अपने हुनर को सार्वजनिक मंच पर लाना साहस का कार्य : शाह

अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा नारी शक्ति का उत्कर्ष - श्री उत्सव शाहीबाग िस्थत तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। श्री उत्सव में लगभग 75 स्टॉल लगाए गए और 3500 लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
2 min read
Bringing their skills to a public platform is an act of courage for women: Shah
श्री उत्सव का उदघाटन करते अति​थि।

तेरापंथ महिला मंडल के श्री उत्सव में 75 स्टॉल पर 3500 लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा नारी शक्ति का उत्कर्ष - श्री उत्सव शाहीबाग िस्थत तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। श्री उत्सव में लगभग 75 स्टॉल लगाए गए और 3500 लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुनि सुव्रत कुमार द्वारा मंगल पाठ से की गई। सावित्री लूणिया ने नमस्कार महामंत्र का संगान किया। तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद की अध्यक्ष सुशीला खतंग द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण का संगान किया गया।
कार्यक्रम में उप महापौर अंजू सी शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपने हुनर को सार्वजनिक मंच पर लाना साहस का कार्य है और एक-दूसरे का हाथ मिलाकर कार्य करना ही हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शाहीबाग की पार्षद माया जैन ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद सक्रियता से कार्य कर रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के श्री उत्सव प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी सरिता संचेती, सह मंत्री अदिति सेखानी, प्रचार-प्रसार मंत्री वर्षा लूणिया और विशेष आमंत्रित सदस्य नीतू बैद की उपस्थिति रही। तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद की संरक्षिका, परामर्शक, पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी सदस्य व सभी संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अदिति सेखानी ने महिला मंडल की योजनाओं से अवगत करवाया। वर्षा लूणिया ने अहमदाबाद महिला मंडल की सराहना की व स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। श्री उत्सव को सफल बनाने में तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद की मंत्री रेखा धूपिया, उपाध्यक्ष सरिता लोढ़ा, सह मंत्री सोनिया सिंघवी के अलावा मीना कोठारी, श्वेता लूणिया, मीनाक्षी बाफना, भावना रांका, ममता संकलेचा, मधु डागा व सभी संयोजिकाओं का विशेष श्रम रहा।

रामकरण अध्यक्ष, शरद और सीतेश महामंत्री बने, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन गुजरात प्रदेश के पदाधिकारियों का चयन

अहमदाबाद. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन गुजरात प्रदेश के कार्यकाल 2026-31 के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
नई कार्यकारिणी में रामकरण बाज़ारी को अध्यक्ष, शरद अग्रवाल और सीतेश बंसल को महामंत्री तथा भवानी शंकर जालान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
डॉ. जगमोहन शाह, कन्नू भाई अग्रवाल, जीवन राम सिंघल एवं बृजमोहन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। दामोदर बंसल, हेमंत शाह, सुशील कुमार अग्रवाल तथा नितेश अग्रवाल को प्रदेश उप महामंत्री चुना गया।

समाज एवं गुजरात के विकास में सहयोग करना पहली प्राथमिकता

अहमदाबाद से लगातार दूसरी बार शरद अग्रवाल प्रदेश महामंत्री निर्वाचित घोषित हुए। इससे पहले वे दो बार प्रदेश के उप महामंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संगठन एवं अग्रवाल समाज को संगठित एवं मजबूत बनाकर गुजरात एवं समाज के विकास में प्रभावी भूमिका निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता होगी।
प्रदेश के महानगरों में अग्रवाल समाज के जो युवक युवतियों शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, उनके लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित छात्रावास और विद्यालयों के निर्माण के लिए ठोस और प्रभावी पहल करेंगे।

Published on:
26 Jun 2026 10:59 pm