अहमदाबाद

होटल एवं आतिथ्य व्यवसाय के वाणिज्यिक अवसरों पर विचार-विमर्श

प्रभास पाटण. पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के तहत सोमनाथ रेलवे स्टेशन का लगभग 157 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के वाणिज्यिक अवसंरचना के विकास से यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सोमनाथ रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराए जा रहे वाणिज्यिक क्षेत्र के उपयोग एवं राजस्व सृजन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

2 min read

सोमनाथ रेलवे स्टेशन का 157 करोड़ से किया जा रहा पुनर्विकास कार्य

प्रभास पाटण. पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के तहत सोमनाथ रेलवे स्टेशन का लगभग 157 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के वाणिज्यिक अवसंरचना के विकास से यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सोमनाथ रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराए जा रहे वाणिज्यिक क्षेत्र के उपयोग एवं राजस्व सृजन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
भावनगर के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) ऋत्विक शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। सोमनाथ रेलवे स्टेशन भवन की तृतीय एवं चतुर्थ मंजिल पर लगभग 6 हजार वर्गमीटर क्षेत्र उपलब्ध है। इसे दीर्घकालिक लीज के आधार पर होटल एवं आतिथ्य व्यवसाय के विकास के लिए उपयोग में लाने के प्रस्ताव पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित हितधारकों को प्रस्तावित अवसंरचना, सोमनाथ क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं तथा उपलब्ध वाणिज्यिक अवसरों पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिखाया गया। हितधारकों ने प्रोजेक्ट की व्यावसायिक व्यवहार्यता के संबंध में यात्री प्रोफाइल विश्लेषण, पर्यटकों के ठहराव की संभावनाओं, होटल नियोजन तथा संचालन संबंधी विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।

एकीकृत टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के सुझावों पर चर्चा

सोमनाथ, द्वारका एवं गिर को जोड़ने वाले एकीकृत पर्यटन परिपथ (टूरिस्ट सर्किट) विकसित करने के सुझावों पर भी बैठक में चर्चा की गई। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्टेशन परिसर में आवश्यक मूलभूत संरचनात्मक सुविधाएं एवं उपयोगिता सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र के लिए आंतरिक विकास कार्य इच्छुक निवेशकों द्वारा अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा।
बैठक में सभी प्रतिभागियों ने सकारात्मक एवं रचनात्मक सुझाव दिए। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा ने बताया कि यह पहल न केवल सोमनाथ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि रेलवे के लिए गैर-किराया राजस्व (नॉन-फेयर रेवेन्यू) में भी महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित करेगी। भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने बैठक का समन्वय किया। इसमें होटल एवं रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े व्यावसायियों एवं प्रबंधकों ने भाग लिया।

Published on:
18 May 2026 10:08 pm
Also Read
View All