मोरबी. जिले की मालिया तहसील में हरिपर गांव के पास हाईवे पर ट्रक और वैन की टक्कर में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मनोज कापड़िया (50) व उनका पुत्र ज्यांसु (8), कंचन बांभणिया (60) और कार चालक भरत बांभणिया (50) शामिल हैं। वहीं कापडि़या परिवार के दो अन्य जन घायल हो गए। इनमें मनोज की पत्नी जागृति (35) और पुत्री वैदश्री (12) शामिल हैं। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, दीव निवासी कापड़िया परिवार के सदस्य वैन से कच्छ स्थित माता के मढ पर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान मालिया-कच्छ हाईवे पर हरिपर गांव के पास वैन का टायर फट गया। चालक ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक से वैन टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई आरंभ की।
राजकोट. जिले की गोंडल तहसील के बांदरा और वोराकोटड़ा रोड पर सोमवार सुबह 5 बजे बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं 25 घायल हो गए। इनमें से 5 महिलाएं गंभीर बताई जाती हैं। मृतकों में शांता (72) व उनकी बहू मंजू मकवाणा (50) शामिल हैं। बस में कुल सवार 62 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए गोंडल के अस्पताल में दाखिल किया गया।
जानकारी के अनुसार अधिक मास में गोंडल तहसील के वोरा कोटड़ा रोड की महिलाएं बगदाणा समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए बस से गई थीं। वापसी के दौरान सोमवार सुबह 5 बजे बांदरा-वोरा कोटड़ा रोड पर सामने से ट्रक आता दिखा। चालक ने साइड देने के लिए बस को रिवर्स लिया, इस दौरान बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
बस में नींद सो रही महिलाएं हड़बड़ाकर जाग गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोंडल तहसील पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों और घायलों को 108 एंबुलेंस से तुरंत गोंडल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया गया।