अहमदाबाद

आणंद : दो बाइक की टक्कर में एक चालक की मौत, दो लोग घायल

आणंद. जिले की पेटलाद तहसील के सुंदरणा गांव की सीमा में पेटलाद रोड पर स्थित प्राथमिक स्कूल के पास एक मोड़ पर सोमवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
2 min read
Anand: One Rider Dead, Two Injured in Two-Bike Collision
अस्पताल में एकत्र लोग।

पेटलाद रोड पर सुंदरणा के पास हादसा

आणंद. जिले की पेटलाद तहसील के सुंदरणा गांव की सीमा में पेटलाद रोड पर स्थित प्राथमिक स्कूल के पास एक मोड़ पर सोमवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पेटलाद शहर के मलाव भागोल वडफली क्षेत्र में रहने वाला अरबाज अली सैयद (26) पेटलाद के पास स्थित शाहपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट में मित्र अदनान मलिक के साथ घर से बाइक से गया। सोमवार रात करीब 11 बजे शाहपुर से सुंदरणा गांव के लिए रवाना हुए। वहां क्रिकेट मैच को लेकर बातचीत करने के बाद वे पेटलाद लौट रहे थे।
सुंदरणा प्राथमिक स्कूल के पास सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे पेटलाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों मित्र सड़क पर गिर पड़े।
बाइक चालक अदनान को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे अरबाज को भी सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सामने वाली बाइक का चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत पेटलाद सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल अदनान को करमसद के अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पेटलाद के युवक की मौत की खबर फैलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अरबाज अली की शिकायत के आधार पर पेटलाद ग्रामीण पुलिस ने सामने से टक्कर मारकर दुर्घटना करने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दो ऑटो रिक्शा की टक्कर में एक महिला की मौत, 11 लोग घायल, गिर सोमनाथ जिले के लोढ़वा गांव के पास हादसा

राजकोट. गिर सोमनाथ जिले के सुपापाड़ा-कोडीनार रोड पर लोढ़वा गांव के पास दो ऑटो रिक्शा की टक्कर में 1 महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक रिक्शा में सवार सूत्रापाड़ा गांव की कंचन बारड को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचीं, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों रिक्शा में सवार कुल 11 लोगों को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई।
हादसे के बाद हाईवे पर घायलों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही लोढ़वा गांव के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। रिक्शा में फंसे घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी 11 घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही सूत्रापाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर दोनों रिक्शा को सड़क से हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया।

Updated on:
26 May 2026 09:57 pm
Published on:
26 May 2026 09:57 pm