16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या

राजकोट. जिले की गोंडल तहसील के मोटादडवा गांव में एक महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मोटादडवा निवासी अरविंद छापरा की पत्नी नेहल (30) और बेटी देवांगी (4) सोमवार सुबह घर से निकल गई थीं। परिजनों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।बुधवार शाम मोटादडवा गांव के रामजी मंदिर के पास स्थित एक कुएं में मां-बेटी के शव दिखाई दिए।
3 min read
Google source verification
Woman commits suicide by jumping into a well with her daughter

मृत मां-बेटी।

राजकोट जिले की गोंडल तहसील के मोटादडवा गांव की घटना

राजकोट. जिले की गोंडल तहसील के मोटादडवा गांव में एक महिला ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, मोटादडवा निवासी अरविंद छापरा की पत्नी नेहल (30) और बेटी देवांगी (4) सोमवार सुबह घर से निकल गई थीं। परिजनों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।बुधवार शाम मोटादडवा गांव के रामजी मंदिर के पास स्थित एक कुएं में मां-बेटी के शव दिखाई दिए।
सूचना मिलते ही अरविंद मौके पर पहुंचा। कुएं में पत्नी और बेटी के शव देखकर वह बदहवास हो गया। सूचना मिलने पर गोंडल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कुएं से दोनों शव बाहर निकाले। इसके बाद पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए शवों को राजकोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर जसदण के एएसपी और आटकोट पुलिस की टीम भी मोटादडवा पहुंची और जांच शुरू की।

स्कूटर की टक्कर से ट्रक के पहिए के नीचे घुसी बाइक, दो की मौत

राजकोट. शहर में जामनगर रोड पर गुरुवार सुबह स्कूटर की टक्कर से ट्रक के पहिए के नीचे बाइक घुसने से मां-बेटे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जंक्शन क्षेत्र के गायकवाड़ी-5 निवासी समीर इम्तियाज दल (22) मां शहनाज (39) को गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बाइक पर बिठाकर लेकर जा रहा था। जामनगर रोड पर सीएलएफ क्वार्टर के पास स्कूटर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक फिसलकर आगे चल रहे डंपर के पिछले पहिए के नीचे घुस गई। डंपर का पहिया शहनाज के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई
हादसे में समीर और 80 फीट रोड पर शानदार रेजीडेंसी निवासी स्कूटर चालक सुमित गोरधन कोठिया (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रद्युमन नगर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बताया गया है कि मृतका शहनाज सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थीं। बेटा समीर गुरुवार सुबह मां को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।
हादसे में घायल हुए स्कूटर चालक सुमित कोठिया ने सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सुमित इमिटेशन ज्वेलरी का काम करता था। वह माल की डिलीवरी देकर वापस घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ और चार साल के पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया।

अमरेली के नानी धारी में प्रेम संबंधों की रंजिश में हमला, युवक की मौत

राजकोट. अमरेली जिले की खांभा तहसील के नानी धारी गांव के पास बुधवार शाम प्रेम संबंधों की रंजिश में जानलेवा हमले में जयराज धाखड़ा की मौत हो गई, जबकि शक्तिराज वाघेला घायल हो गया।
शिकायतकर्ता गौतम वाळा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वे इंगोराला से नानी धारी लौट रहे थे। उनके आगे जयराज अपनी बाइक पर शक्तिराज को बैठाकर जा रहे थे। गोविंद मांगरोलिया के खेत के पास पीछे से आई एक कार ने जयराज की बाइक को टक्कर मार दी।
कार से कथारिया निवासी मयूर वरू तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति नीचे उतरे। उनके पास हथियार थे। मयूर ने जयराज के सिर पर तलवार से वार किया। अन्य व्यक्तियों ने भी हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए शक्तिराज को भी लोहे के पाइप से पीटा। हमले के दौरान आरोपियों ने "प्रेम संबंध क्यों किया?" कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद कार में बैठकर चारों व्यक्ति फरार हो गए। इसके बाद 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को सूचना दी गई। दोनों घायलों को खांभा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जयराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि शक्तिराजभाई का इलाज जारी है।
शिकायत के अनुसार, जयराज ने सुमिला के साथ प्रेम विवाह किया था। हालांकि, इससे पहले सुमिला की सगाई मयूर वरू के साथ हुई थी। इसी रंजिश और प्रेम संबंध के कारण यह हमला किया गया। इस संबंध में मयूर वरू और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत खांभा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।