16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: दरियापुर, शाहपुर में दिखा साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल, उड़ाए कबूतर

अहमदाबाद शहर में गुरुवार को अषाढ़ी दूज के दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा निकाली गई। इसमें शहर के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरियापुर और शाहपुर में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी। यहां सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल नजर आया। हर साल की तरह इस साल भी दरियापुर और शाहपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने महंत दिलीपदास महाराज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां सफेद कबूतर उड़ाए गए।
2 min read
Google source verification
Ahmedabad

अहमदाबाद शहर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रथों पर फूल बरसाता युवक।

Ahmedabad. शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल दरियापुर और शाहपुर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच इस साल भी साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल नजर आया। यहां हर साल की तरह इस साल भी दरियापुर लीमड़ा चौक पर शांति के दूत कबूतर को उड़ाया गया। शहर के शाहपुर क्षेत्र में भी रंगीला चौकी के पास हर साल की तरह इस साल जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज, न्यासी महेन्द्र झा और पूर्व विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने शांतिपूर्वक रथयात्रा निकले और भाईचारे का माहौल रहे, उसके लिए सफेद कबूतरों को उड़ाया।

दरियापुर में प्रसाद के लिए फैली झोली, बढ़े हाथ

शहर के दरियापुर क्षेत्र में जगन्नाथ रथयात्रा के प्रसाद के लिए लोग झोली फैलाते और हाथ आगे बढ़ाते हुए देखे गए। रथयात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रथयात्रा मार्ग के पास लगाई गई रेलिंग के समीप खड़े नजर आए। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सभी शामिल थे। प्रसाद में बांटी गई टॉफी, पेन, पेंसिल, विभिन्न खाद्य पदार्थ को लोग लेकर बच्चों को देते हुए नजर आए।

अखाड़ों ने करतब दिखाने के साथ दिया अंगदान का संदेश

रथयात्रा में शामिल 30 से ज्यादा अखाड़ों में शामिल कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतब तो दिखाए ही साथ ही अंगदान का भी संदेश दिया। अखाड़ों में शामिल सभी लोगों ने पीछे अंगदान, महादान, एक निर्णय, अनेक मुस्कान का संदेश लिखी टी-शर्ट पहनी हुई थी।

मनपा ने टेब्लो के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से भी टेब्लो के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। मनपा की ओर से एक ट्रक में अलग-अलग प्रकार की डस्टबिन के पुतले बनाकर रथयात्रा में लोगों को इन डस्टबिन के अंदर ही सूखा, गीला कूड़़ा, ई-वेस्ट, मेडिकल वेस्ट अलग करके घर-घर कूड़ा लेने आने वाले वाहन में डालने का संदेश दिया।

रथयात्रा में मुस्लिम युवक की ओर से फूल बरसाए गए

रथयात्रा पर एक मुस्लिम युवक की ओर से फूल बरसाए गए। जैसे ही भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ के रथ निकले युवक ने उन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत गिया।