अहमदाबाद

राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

राजकोट. जूनागढ़ में आयोजित होने वाले गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट-जूनागढ़ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 10:41 PM IST
Two pairs of unreserved 'Mela Special' (fair special) trains to run between Rajkot and Junagadh; decision taken for the convenience of passengers during the Girnar Parikrama Mela.
फाइल फोटो।

राजकोट. जूनागढ़ में आयोजित होने वाले गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट-जूनागढ़ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया।
राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार राजकोट-जूनागढ़ मेला स्पेशल ट्रेन (नं. 09604) 26 नवंबर तक (20 एवं 24 नवंबर को छोड़कर) राजकोट से सुबह 10:25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे जूनागढ़ पहुंचेगी। वापसी में जूनागढ़-राजकोट मेला स्पेशल ट्रेन (नं. 09603) 26 नवंबर तक (20 एवं 24 नवंबर को छोड़कर) जूनागढ़ से दोपहर 140 बजे प्रस्थान कर शाम 5:05 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भक्तिनगर, गोंडल, गोमटा, वीरपुर, नवागढ़, जेतलसर एवं वडाल स्टेशनों पर ठहरेगी।
वहीं, राजकोट-जूनागढ़ मेला स्पेशल ट्रेन (नं. 09606) 26 नवंबर तक (19 एवं 23 नवंबर को छोड़कर) राजकोट से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 2:45 बजे जूनागढ़ पहुंचेगी। वापसी में जूनागढ़-राजकोट मेला स्पेशल ट्रेन (नं. 09605) 26 नवंबर तक (19 एवं 23 नवंबर को छोड़कर) जूनागढ़ से सुबह 4:25 बजे प्रस्थान कर सुबह 6:55 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन भी दोनों दिशाओं में भक्तिनगर, गोंडल, गोमटा, वीरपुर, नवागढ़, जेतलसर एवं वडाल स्टेशनों पर ठहरेगी।

8 जोड़ी ट्रेनों में जोड़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

भावनगर. पश्चिम रेलवे द्वारा परिक्रमा मेले के दौरान 26 नवंबर तक 8 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे। भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत यह व्यवस्था की गई है।
भावनगर टर्मिनस-वेरावल-भावनगर टर्मिनस ट्रेन (नं. 59558/59559, वेरावल-गांधीनगर कैपिटल-वेरावल ट्रेन (नं. 19120/19119), वेरावल-राजकोट-वेरावल ट्रेन (नं. 59424/59423 एवं 59422/59421), भावनगर टर्मिनस-पोरबंदर-भावनगर टर्मिनस ट्रेन (नं. 59557/59560) में अतिरिक्त 2-2 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे।
वहीं, मीटर गेज की जूनागढ़-चलाला-जूनागढ़ ट्रेन (नं. 09595/09596), जूनागढ़-वेरावल-जूनागढ़ ट्रेन (नं. 52946/52933), जूनागढ़-देलवाड़ा-जूनागढ़ ट्रेन (नं. 52952/52951) में अतिरिक्त 3-3 मीटर गेज सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे।

पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच कल से

भावनगर. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए पोरबंदर-संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया।
जानकारी के के अनुसार, पोरबंदर से चलने वाली पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12949) में 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक तथा संतरागाछी से चलने वाली संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12950) में 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

Updated on:
18 Nov 2026, 10:41 PM IST
Published on: