अहमदाबाद

हिम्मतनगर के पास पुलिया से पानी में डूबने से दो युवकों की मौत

मृतकों की पहचान हिम्मतनगर के गांवड़ी गांव निवासी 32 साल के अजयसिंह आदरसिंह परमार और 25 साल के भरतसिंह सुरेसिंह परमार के रूप में हुई। दोनों अलग-अलग बाइक से जादर मेले में जाने के लिए निकले थे। कांकरोल के पास अजयसिंह की बाइक पुलिया की दीवार से टकरा गई। टक्कर के कारण वह उछलकर पुलिया से पानी में गिर गया। पीछे बाइक से आ रहे भरतसिंह ने हादसा देखा तो बाइक रोककर अजयसिंह को बचाने के लिए पुलिया से पानी में उतरा। हालांकि, दोनों युवक पानी में डूब गए।
2 min read
Two Youths Drown After Falling from Culvert Near Himmatnagar
पुलिया की दीवार से टकराई बाइक।

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर-शामलाजी नेशनल हाईवे-48 पर कांकरोल के पास मंगलवार देर रात एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि एक बाइक पुलिया की दीवार से टकराने के बाद एक युवक पुलिया से पानी में गिर गयाा। उसे बचाने के लिए पीछे से आ रहा दूसरा युवक भी पुलिया से पानी में उतरा, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए।

जादर मेले में जा रहे थे

मृतकों की पहचान हिम्मतनगर के गांवड़ी गांव निवासी 32 साल के अजयसिंह आदरसिंह परमार और 25 साल के भरतसिंह सुरेसिंह परमार के रूप में हुई। दोनों अलग-अलग बाइक से जादर मेले में जाने के लिए निकले थे। कांकरोल के पास अजयसिंह की बाइक पुलिया की दीवार से टकरा गई। टक्कर के कारण वह उछलकर पुलिया से पानी में गिर गया। पीछे बाइक से आ रहे भरतसिंह ने हादसा देखा तो बाइक रोककर अजयसिंह को बचाने के लिए पुलिया से पानी में उतरा। हालांकि, दोनों युवक पानी में डूब गए।

फायर ब्रिगेड टीम ने निकाले शव

हादसे की सूचना हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस को दी गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस और हिम्मतनगर फायर विभाग की टीम रात करीब 1.30 बजे मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर फायर ब्रिगेड टीम ने दोनों युवकों के शव बाहर निकाले। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए हिम्मतनगर सिविल अस्पताल पहुंचाए गए। हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

लंबे समय से पानी भरा रहने का दावा

कांकरोल गांव के उपसरपंच बीरेंद्र पटेल ने बताया कि पुलिया के नीचे गड्ढा होने के कारण यहां छह-छह महीने तक पानी भरा रहता है और पानी की निकासी नहीं हो पाती। उनके अनुसार, लंबे समय तक पानी जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। इसी पानी में मंगलवार रात हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।

Updated on:
23 Sept 2026 10:35 pm
Published on:
23 Sept 2026 10:35 pm