अहमदाबाद

वडोदरा : बस-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात घायल

गोल्डन चौकड़ी के पास हादसा, सूरत से अहमदाबाद आ रही थी बस वडोदरा. शहर में गोल्डन चौकड़ी के पास रविवार देर रात सड़क वर ट्रक से बस टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। मृतकों में अहमदाबाद निवासी चंदू कुंभाणी (58) और अमरेली निवासी पार्थ बावलिया […]

less than 1 minute read

गोल्डन चौकड़ी के पास हादसा, सूरत से अहमदाबाद आ रही थी बस

वडोदरा. शहर में गोल्डन चौकड़ी के पास रविवार देर रात सड़क वर ट्रक से बस टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। मृतकों में अहमदाबाद निवासी चंदू कुंभाणी (58) और अमरेली निवासी पार्थ बावलिया (25) शामिल है।
जानकारी के अनुसार सूरत से अहमदाबाद की ओर आ रही निजी ट्रैवल्स कंपनी की बस और ट्रक के बीच गोल्डन चौकड़ी के पास टक्कर हुई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। इनमें से बस के केबिन में बैठे अहमदाबाद निवासी चंदू कुंभाणी और अमरेली निवासी पार्थ बावलिया सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए आपातकालीन सेवा 108 की 4 एंबुलेंस सेे वडोदरा के सयाजी अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
घायलों में अहमदाबाद निवासी कमलेश प्रजापति, कमल विश्वकर्मा, जिग्नेश पटेल, सूरत निवासी विश्वा रामाणी, प्रीत भायाणी, मीत काछडि़या, राजकोट निवासी प्रियंका खूंट सहित 7 लोग शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की।
5 को अस्पताल से छुट्टी, 1 को अहमदाबाद भेजा
वडोदरा के सयाजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) ने बताया कि वडोदरा में आजवा रोड-एयरपोर्ट मार्ग पर ट्रक के पीछे बस टकरा गई। बस में सवार 9 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई। 7 घायलों को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से 5 पांच का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। 1 एक मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अहमदाबाद रेफर किया गया।

Published on:
21 Apr 2025 09:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर