अहमदाबाद

आणंद स्टेशन पर मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस काे अतिरिक्त ठहराव 23 से

प्रायोगिक आधार पर होगा आरंभ आणंद. अहमदाबाद. यात्रियों की सुविधा के लिए आणंद स्टेशन पर 23 मार्च से मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है। आणंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव के कारण अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों पर ट्रेन (नं. 20902) के समय में परिवर्तन […]

less than 1 minute read

प्रायोगिक आधार पर होगा आरंभ

आणंद. अहमदाबाद. यात्रियों की सुविधा के लिए आणंद स्टेशन पर 23 मार्च से मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है। आणंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव के कारण अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों पर ट्रेन (नं. 20902) के समय में परिवर्तन होगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार 23 मार्च से ट्रेन (नं. 20901) मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस आणंद स्टेशन पर सुबह 10.38 बजे पहुंचेगी और 10.40 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
वापसी की दिशा में ट्रेन (नं. 20902) गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस आणंद स्टेशन पर अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेगी और 3.32 बजे प्रस्थान करेगी। अतिरिक्त ठहराव के कारण ट्रेन (नं. 20902) के अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अब अहमदाबाद स्टेशन पर दोपहर 2.50/अपराह्न 3 बजे के बजाए दोपहर 2.45/2.55 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। साथ ही यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर रात 8.25 बजे के बजाए रात 8.30 बजे पहुंचेगी।
गौरतलब है कि पत्रिका में 14 मार्च को सांसद की घोषणा के बावजूद आणंद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं, कई यात्री निराश शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में लिखा था कि आईआरसीटीसी बुकिंग साइट पर इसका कोई उल्लेख नहीं है। दरअसल, आणंद लोकसभा सीट से सांसद मितेश पटेल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कहा था कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष एक प्रभावी प्रस्तुति देने के बाद रेल मंत्रालय ने उन्हें आणंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मंजूरी के बारे में टेलीफोन पर सूचित किया था। पटेल ने यह दावा करके व्यापक ध्यान आकर्षित किया कि ट्रेन को स्टॉपेज दिया गया है।

Published on:
20 Mar 2025 11:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर