
Indian PM Narendra Modi flying kite with German Chancellor Friedrich Merz (Photo - PM Modi's social media)
जर्मनी (Germany) के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ (Friedrich Merz) इस समय भारत (India) दौरे पर आए हुए हैं। उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान भारत-जर्मनी संबंधों में मज़बूती और कई सेक्टर्स में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर चर्चा होगी। मर्ज़ इस दौरान अहमदाबाद (Ahmedabad) के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहाँ आज उनकी मुलाकात भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से हुई।
अहमदाबाद में इस समय अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव (International Kite Festival) चल रहा है। पीएम मोदी और मर्ज़ ने आज इस उत्सव में हिस्सा लिया और पतंग भी उड़ाई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल के दौरान अहमदाबाद का आसमान रंगों और रौनक से भर जाता है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को इस खास मौके पर ले जाकर मुझे खुशी हुई। उन्हें पतंग उड़ाने की कोशिश करते देखकर भी खुशी हुई।"
मर्ज़ का भारत दौरा अहम इसलिए है क्योंकि इस दौरान पीएम मोदी से हुई उनकी मुलाकात में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। दोनों ने भारत-जर्मनी के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्किलिंग और गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने जर्मन विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने का निमंत्रण दिया। दोनों ने भारत-जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने की भी बात की। विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के मामले में भी दोनों ने भारत-जर्मनी के बीच पार्टनरशिप बढ़ाने की भी चर्चा की। इसके अलावा सेमीकंडक्टर, हरित और सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स, जन-जन संपर्क, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों ने बातचीत की। इसके अलावा जर्मनी ने जर्मनी आने-जाने वाले भारतीयों के लिए वीज़ा फ़्री सुविधा की भी घोषणा की।
Updated on:
12 Jan 2026 03:33 pm
Published on:
12 Jan 2026 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
