अहमदाबाद

वेरावल-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिवर्तित मार्ग पर शुभारंभ

भावनगर. रेलवे बोर्ड की मंजूरी के अनुसार वेरावल-साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिवर्तित मार्ग पर सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ढसा एवं चीतल रेलवे स्टेशनों से जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नए मार्ग से यात्रियों को तेज एवं सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
2 min read
Launch of Veraval-Sabarmati Vande Bharat Express on Revised Route
झंडी दिखातीं।

ढसा एवं चीतल रेलवे स्टेशनों से जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी, नए मार्ग से यात्रियों को मिलेगी तेज एवं सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी

भावनगर. रेलवे बोर्ड की मंजूरी के अनुसार वेरावल-साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिवर्तित मार्ग पर सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ढसा एवं चीतल रेलवे स्टेशनों से जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नए मार्ग से यात्रियों को तेज एवं सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
ढसा रेलवे स्टेशन से केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन बांभणिया, गढ़डा के विधायक शंभुप्रसाद टुंडिया, मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा तथा चीतल रेलवे स्टेशन से प्रदेश के कानून राज्यमंत्री कौशिक वेकरिया, अमरेली के सांसद भरत सुतरिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक ऋत्विक शर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर परिवर्तित मार्ग पर सेवा का शुभारंभ किया। बोटाद रेलवे स्टेशन पर विधायक उमेश मकवाणा भी उपस्थित रहे।
वेरावल-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 26902) गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन वेरावल से अपराह्न 3:50 बजे प्रस्थान कर रात 10:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में जूनागढ़ में शाम 4:48 बजे, चीतल में शाम 6:04 बजे, ढसा में शाम 6:28 बजे, धोला में शाम 6:50 बजे, बोटाद में शाम 19:30 बजे, धंधुका में रात 8:10 बजे, धोलका में रात 9 बजे एवं गांधीग्राम में रात 9:50 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार, साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 26901) भी गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन साबरमती से सुबह 6 प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे वेरावल पहुंचेगी। मार्ग में गांधीग्राम में सुबह 6:16 बजे, धोलका में सुबह 6:50 बजे, धंधुका में सुबह 7:35 बजे, बोटाद में सुबह 8:20 बजे, धोला में सुबह 8:48 बजे, ढसा में सुबह 9:17 बजे, चीतल में सुबह 9:43 बजे, जूनागढ़ में सुबह 11 बजे पहुंचेगी।

परिवर्तित मार्ग से यात्रियों को मिलेगा लाभ

इससे सौराष्ट्र एवं मध्य गुजरात के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, आरामदायक एवं समयबद्ध रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही इन प्रमुख क्षेत्रों के बीच तेज, सुविधाजनक एवं आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

Updated on:
17 Aug 2026 10:20 pm
Published on:
17 Aug 2026 10:20 pm