17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Crime: दिनदहाड़े 43 लाख के कच्चे हीरे चोरी, ट्रेन से भाग रहे पिता-पुत्री और दामाद पकड़े गए

Botad Diamond Theft: बोटाद के हीरा बाजार में दुकान से 43.17 लाख रुपए के 1885 कैरेट कच्चे हीरे चोरी हो गए। पुलिस ने कुछ ही घंटों में पिता-पुत्री और दामाद को चोरी के पूरे माल के साथ बावला रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।
2 min read
Google source verification
Botad Diamond Theft

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- (X- @gujratsamachar)

अहमदाबाद। बोटाद के हीरा बाजार में दुकान से 43.17 लाख रुपए के 1885 कैरेट कच्चे हीरे चोरी होने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बोटाद और अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने सीसीटीवी और रिक्शा चालकों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों का पीछा किया और बावला रेलवे स्टेशन के बाहर उन्हें चोरी के पूरे माल के साथ पकड़ लिया।

सीसीटीवी से मिला सुराग

पुलिस के अनुसार हीरा बाजार में व्यापारी खाना खाने गए थे। इसी दौरान तीन लोग दुकान के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे। आरोपियों ने दुकान से कच्चे हीरे उठाए और वहां से निकल गए। व्यापारी वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में आरोपियों के कपड़े और चलने के तरीके से पुलिस को सुराग मिला। नेत्रम परियोजना के कैमरों की मदद से पता चला कि आरोपी एक रिक्शे में बैठकर आगे गए हैं।

ट्रेन में हुए थे सवार

पुलिस ने उस रिक्शा चालक को तलाश लिया। पूछताछ में उसने बताया कि आरोपियों को ऐसी जगह उतारा था, जहां कई रिक्शे खड़े रहते हैं।इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद अन्य रिक्शा चालकों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि एक चालक आरोपियों को बोटाद रेलवे स्टेशन तक छोड़कर आया था। पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ स्टेशन के सीसीटीवी खंगाले। इसमें तीनों आरोपी अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में सवार होते दिखाई दिए। बोटाद पुलिस ने तुरंत अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस को आरोपियों की जानकारी और तस्वीरें भेजीं। इसके बाद ट्रेन, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर निगरानी बढ़ा दी गई।

कच्चे हीरे बरामद

पुलिस टीमों ने ट्रेन के डिब्बों और स्टेशन के आसपास तलाशी शुरू की। इसी दौरान बावला रेलवे स्टेशन के बाहर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बच्चू साडमिया, उसकी बेटी सपना और दामाद वीना जिलिया के रूप में हुई है। बच्चू के खिलाफ मोरबी जिले में पहले चार मामले दर्ज हैं, जबकि सपना के खिलाफ जेतपुर और कालावड़ में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का इरादा बोटाद के किसी घर में चोरी करने का था, लेकिन मौका मिलने पर उन्होंने हीरे की दुकान को निशाना बनाया। पुलिस ने 1885 कैरेट के पूरे कच्चे हीरे बरामद कर लिए हैं।