अहमदाबाद

Gujarat congress: बने विलेज वॉरियर कमेटी, ग्राम पंचायत कार्यलय में बने कंट्रोल रूम

warriors, control room, gram panchayat, corona patients, Gujarat :गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हो ठोस कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 8:03 AM IST
Gujarat congress: बने विलेज वॉरियर कमेटी, ग्राम पंचायत कार्यलय में बने कंट्रोल रूम
Gujarat congress: बने विलेज वॉरियर कमेटी, ग्राम पंचायत कार्यलय में बने कंट्रोल रूम

गांधीनगर. कोरोना संक्रमण गांवों में तीव्रता से पैर पसार रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ग्रामीणस्तर पर भी ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। वहां तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करानी चाहिए। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने मुख्यमंत्री से यह मांग की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा राजकोट समेत प्रमुख शहरों में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। ऐसे में गुजरात के 18 हजार गांवों में भी कोरोना संक्रमण तीव्रता से फैल रहा है। इसके लिए ग्रामीणस्तर पर भी तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करानी चाहिए। ग्रामीणस्तर पर 8-10 गांवों के बीच एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) होता है, जहां पर्याप्त मात्रा में कोरोना टेस्टिंग की रेपिड एन्टीजन टेस्ट सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। साथ ही इस हकीकत को भी स्वीकार करना होगा कि ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की भी कमी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में प्रतिष्ठित अग्रणी, सेवाभावी लोगों और युवाओं को कोरोना सेवक बनाना चाहिए और प्रत्येक गांव में सरपंच की अध्यक्षता मे विलेज वॉरियर कमेटी बनानी चाहिए। गांवों में किसी भी व्यक्ति को बुखार-सर्दी जैसे सामान्य लक्षण भी नजर आएं तो कमेटी तालुका स्वास्थ्य कार्यालय को सूचित करे। प्रत्येक गांव की ग्राम पंचायत में कंट्रोल रूम बनाया जाए। प्रत्येक व्यक्ति को कंट्रोल रूम का नंबर दिया जाए। प्राथमिक या माध्यमिक स्कूलों में 15 से 20 बेड का आइसोलेशन सेन्टर बनाना चाहिए।

Published on: