इसके अलावा अन्य 80 कैदियों को भी साबरमती जेल से शुक्रवार को पैरोल पर मुक्त किया गया है। यह ऐसे कैदी हैं, जिनकी रेगुलर पैरोल मंजूर हुई है। दीपावली से पहले धनतेरस के दिन जो कैदी साबरमती जेल से छूटे, उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। एक कैदी साबिर अजमेरी ने कहा कि दिवाली पर उन्हें पैरोल का लाभ मिला है। ऐसे में वे अपने परिजनों के साथ घर पर त्योहार मना सकेंगे और समय भी बीता सकेंगे। उनके छूटने की सूचना पर उनकी पत्नी फिरोजा पहले से ही जेल के बाहर मौजूद थीं।