5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे में बिखरा, मां-पिता और बेटी की मौत, पड़ोसी ने हालचाल पूछा तो पुलिस ने सुनाई दुखद खबर

Uttarkashi Car Accident: उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर कार नदी में गिरने से सूरत के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। परिवार चारधाम यात्रा पर गया था। हादसे में बेटा घायल हुआ है, जबकि दो लोग लापता हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 5 Nov 2026, 3:12 PM IST

Uttarkashi Car Accident

रुतिका पटेल और वेदांत पटेल। फाइल फोटो- पत्रिका

Char Dham Yatra Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खाई में गिरकर नदी में जा समाई। हादसे में सूरत के वकील अशोक पटेल, उनकी पत्नी सुधाबेन और बेटी रुतिका की मौत हो गई। उनका बेटा वेदांत गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें चालक समेत चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

चारधाम यात्रा पर निकले थे

अशोक पटेल अपने परिवार और तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ 31 अक्टूबर को सूरत से चारधाम यात्रा पर निकले थे। परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी शामिल थे। सभी इनोवा कार से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई और नदी में जा समाई।

बेटा गंभीर घायल

हादसे में घायल वेदांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अहमदाबाद के न्यू राणिप क्षेत्र में रहने वाली किरणबेन भी हादसे के बाद से लापता हैं। वह भी चारधाम यात्रा पर परिवार के साथ गई थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन जानकारी जुटा रहे हैं। किरणबेन के ससुर ने बताया कि वे 30 अक्टूबर को अहमदाबाद से सूरत पहुंचे थे। इसके बाद किरणबेन चारधाम यात्रा पर रवाना हुई थी।

घर पहुंची टीम तो बंद मिला मकान

पुलिस को सूरत की शिवालिक रेजिडेंसी स्थित अशोक पटेल के घर पहुंचने पर मकान बंद मिला। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि गंगोत्री में दर्शन के दौरान उसकी वेदांत और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात हुई थी, लेकिन ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी। परिवार उस समय गंगोत्री से केदारनाथ जाने की तैयारी में था। इसके बाद जब परिवार का हालचाल जानने के लिए फोन किया तो पुलिस ने हादसे में परिवार के सदस्यों की मौत की सूचना दी। यह सुनकर पड़ोसी भी हैरान रह गया।

वकालत करते थे अशोक पटेल

अशोक पटेल सूरत में वकालत करते थे। उनकी बेटी रुतिका ने बीसीए तक पढ़ाई की थी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। बेटा वेदांत 12वीं विज्ञान वर्ग में पढ़ रहा है। पटेल परिवार मूल रूप से धंधुका के पच्छम गांव का रहने वाला है। कतरगाम के सर्कल अधिकारी संजय हड़िया ने बताया कि उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सात लोगों से भरी इनोवा कार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हुई है, दो लोग लापता हैं और एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।