3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Accident: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, डंपर ने महिला को कुचला, इमारत से गिरा बच्चा और ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई। अरवल्ली में डंपर की टक्कर से महिला, अहमदाबाद में इमारत से गिरने पर तीन साल का बच्चा और कच्छ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 9:48 PM IST

Gujarat Accident

Gujarat Accident News: गुजरात में अलग-अलग जगह हुए तीन हादसों में महिला और तीन साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अरवल्ली में सोडा पीने के लिए सड़क किनारे रुकी महिला को डंपर ने कुचल दिया, अहमदाबाद में तीन साल का बच्चा दूसरी मंजिल से गिर गया और कच्छ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की जान चली गई। हादसों में दो लोग घायल भी हुए हैं।

सोडा पीने रुकी महिला को डंपर ने कुचला

अरवल्ली जिले में शिणावाड़ बस स्टैंड के पास सड़क किनारे सोडा पीने के लिए रुकी महिला को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मेघरज तहसील के रामगढ़ी सुरदेवी गांव निवासी मरियमबेन वादी अहमद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मरियमबेन अहमदाबाद के ओढव क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर मोडासा जा रही थीं।

रास्ते में शिणावाड़ बस स्टैंड के पास सोडा पीने के लिए वह बाइक से उतर रही थीं, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को 108 एंबुलेंस से मोडासा सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें हिम्मतनगर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मृतका के पुत्र की शिकायत पर मोडासा ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरी मंजिल से गिरा तीन साल का बच्चा, मौत

रामोल थाना क्षेत्र के वस्त्राल में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में तीन साल के बच्चे की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वस्त्राल में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे बन रही श्रीमद एलिगंस बिल्डिंग के ब्लॉक बी की तीसरी मंजिल पर विकेश गामेती अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका तीन साल का बेटा खेलते समय दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में बच्चे को जीसीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विकेश मूलरूप से राजस्थान के डूंगरपुर जिले की बीछीवाड़ा तहसील के बोरका पानी, तलैया खाना गांव के निवासी हैं। वह अहमदाबाद में इसी निर्माणाधीन साइट पर रहते और काम करते थे।

ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल

आदिपुर थाना क्षेत्र में शिणाई-तुणा रोड पर एक सोसायटी के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक मुस्ताक चबा वडी निवासी अंजार तहसील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय