कांग्रेस की ओर से 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोप पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह आंकड़ा अलग-अलग श्रेणियों को मिलाकर तैयार किया गया है। इनमें से 6.03 करोड़ मतदाता अपना निवास स्थान बदल चुके थे। करीब 3 करोड़ मतदाताओं का पता नहीं चल पाया। लगभग 2.80 करोड़ मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी। शेष मामलों में दोहरी प्रविष्टियां शामिल थीं। कर्नाटक में ही 7.10 लाख मतदाताओं के नाम दो जगह, जबकि 24.17 लाख मृत मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज थे। एसआइआर को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां पार्टी इस प्रक्रिया को सही मानती है, जबकि अन्य राज्यों में इसका विरोध करती है।