
गांधीनगर. जिले के टिंटोडा गांव के बोपला तालाब की तस्वीर बदलेगी, जहां दस एकड में 15 करोड़ पानी का संग्रह होगा। इसके आसपास एक हजार पौधे रोप कर हरियाली की जाएगी। गांधीनगर दक्षिण के विधायक अल्पेश ठाकोर, गांधीनगर महानगरपालिका के स्थायी समिति के चेयरमैन जसवंत पटेल और जिला कलक्टर हितेश कोया ने इस तालाब के पुन: स्थापन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। बोपला तालाब की जैव विविधता बनाए रखने और उसका विकास करने के लिए उसका पुर्नस्थापन किया जा रहा है। इस तालाब को मनोरंजन के केन्द्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। तालाब के अंदर तीन टापुओं पर एक हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए इस क्षेत्र की मूल विविधता को पुन:स्थापित करने, पशु-पक्षियों और मधुमक्खियों को आकर्षित किया जाएगा। इसके अलावा बांस की बुवाई भी की जाएगी, जो वातावरण में ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ने में मददगार होगा। तालाब के आसपास एक पाथ-वे भी बनाए जाएगा।
4-डी स्क्रीनिंग से 6 वर्षों में 15,384 बच्चों का उपचार
गांधीनगर. शहर स्थित डिस्ट्रिक्ट अर्ली इन्टरवेन्शन सेन्टर (डीईआईसी) में 4-डी स्क्रीनिंग से वर्ष 2017 से 2023 तक 15 हजार 384 बच्चों का उपचार किया गया। दिव्यांग बच्चों का विकास करने को विशेष प्राथमिकता को लेकर गुजरात राज्य राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 28 डिस्ट्रिक्ट अर्ली इन्टरवेंशन सेन्टर कार्यरत किए गए हैं। गांधीनगर में जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज संलग्न जनरल हॉस्पिटल के डीईआईसी में यह उपचार किया गया इसमें सेलेबल पाल्सी के 2116,ओटिजम के 511, क्लब फुट के 221, बचपन से बधिरता के 204, पांडु रोग के 27, और बचपन से मोतिया के चार बच्चों का उपचार किया गया। विभागीय अधिकारी की ओर से हाल ही में इस सेन्टर का दौरा किया गया।