अहमदाबाद

गुजरात में बदला मौसम, 26 से मावठ की संभावना

-न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक वृद्धि
less than 1 minute read
Feature image

अहमदाबाद. गुजरात में बदले मौसम के बीच रविवार को अहमदाबाद शहर समेत राज्य के विविध भागों में दिन भर धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने गुरुवार से तीन दिन तक कुछ हिस्सों में मावठ की संभावना जताई है। बादलों की आवाजाही के बीच न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हुई है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना कम है, इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। गुरुवार को बनासकांठा, पाटण, अरवल्ली, मेहसाणा, साबरकांठा, पंचमहाल, दाहोद, महिसागर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, जामनगर, पोरबंदर, द्वारका एवं कच्छ जिले में मावठ हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य के कुछ-कुछ हिस्सों में मावठ की संभावना है। मावठ के बीच राज्य में तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे सर्दी में कमी आने के आसार हैं।

अधिकांश जगहों पर तापमान में वृद्धि

राज्य में रविवार को अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। अहमदाबाद में शनिवार की तुलना में लगभग तीन डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। डीसा, गांधीनगर शहरों का तापमान 16 डिग्री से अधिक तो वडोदरा में 17.4, सूरत में 19.4 डिग्री से अधिक तापमान रहा। राज्य में नलिया में सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Updated on:
22 Dec 2024 10:46 pm
Published on:
22 Dec 2024 10:46 pm