अहमदाबाद

गोंडल के आइकॉनिक मेले में मध्य प्रदेश के युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोंडल शहर में वछेरानां वाडा में आइकॉनिक मेले में स्टॉल लगाकर फोटो फ्रेम और भगवान की तस्वीरें बेच रहे मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सुडोर गांव के युवक रमाशंकर के पास बुधवार रात करीब 11 बजे गोंडल के वोराकोटडा रोड निवासी राहुल डोडिया और चार अन्य युवक आए और तस्वीर खरीदी। इसके बाद रुपए दिए बिना ही बाहर जाने लगे। रुपए मांगने पर पांचों युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया।
2 min read
Youth from Madhya Pradesh Murdered at Gondal's Iconic Fair; 5 Accused Arrested
मृतक रमाशंकर बर्मन।

स्टॉल लगाकर फोटो फ्रेम और भगवान की तस्वीरें बेच रहा था, हमले में चचेरा भाई घायल

राजकोट. जिले के गोंडल शहर में वछेरानां वाडा में आइकॉनिक मेले में बुधवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मृतक रमाशंकर कमलप्रसाद बर्मन (25) के रूप में हुई। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सुडोर गांव का रहने वाला था। हमले में उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तस्वीर खरीदकर रुपए दिए बिना ही जाने लगे आरोपी

जानकारी के अनुसार, गोंडल शहर में वछेरानां वाडा में आइकॉनिक मेले में स्टॉल लगाकर फोटो फ्रेम और भगवान की तस्वीरें बेच रहे मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सुडोर गांव के युवक रमाशंकर के पास बुधवार रात करीब 11 बजे गोंडल के वोराकोटडा रोड निवासी राहुल डोडिया और चार अन्य युवक आए और तस्वीर खरीदी। इसके बाद रुपए दिए बिना ही बाहर जाने लगे। रुपए मांगने पर पांचों युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया।

घटना के बाद आरोपी भागे

इसके बाद गुस्साए राहुल ने चाकू निकालकर रमाशंकर पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। इस दौरान रमाशंकर का चचेरा भाई विशाल शर्मा बीच-बचाव करने आया। चाकू लगने से वह भी घायल हो गया। घटना के बाद राहुल सहित अन्य आरोपी वहां से भागे। राहुल डोडिया मेले से बाहर निकलकर भाग रहा था, तभी बंदोबस्त में तैनात पुलिस निरीक्षक जी.एस. गढ़वी और पुलिस उप निरीक्षक ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया।
दूसरी ओर, रमाशंकर के सीने में चाकू का गहरा घाव लगने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा था। इसी दौरान लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक के.जी. झाला भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। साथ ही राहुल डोडिया, समीर सुमरा, अल्फाज शेख, नवाज दोढिया, असफाख जुनेजा सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी गोंडल के वोरा कोटडा रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Updated on:
10 Sept 2026 09:22 pm
Published on:
10 Sept 2026 09:22 pm