
वडोदरा. शहर के गोत्री इलाके में मंगलवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप के अनुसार, एक युवक जय उर्फ टिंकू युवराज डोडिया पर खंजर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गोत्री इलाके में किसी बात को लेकर जय उर्फ टिंकू ने युवराज डोडिया पर खंजर से अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उस पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे युवराज गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा। खंजर के घातक वार के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी जय उर्फ टिंकू मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही गोत्री पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। गोत्री पुलिस ने जांच के साथ फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश कर रही हैं।
जामनगर. राजकोट. सुरेंद्रनगर जिला मुख्यालय पर रंजिश में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुरेंद्रनगर के मफतियापरा निवासी हार्दिक सांतलपरा के रूप में हुई। वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले हार्दिक और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक युवक-युवती के घर से भागने की घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद का समझौता कराने के बहाने सोमवार देर रात हार्दिक को रामापीर मंदिर के पास बुलाया गया।
मेडिकल कॉलेज के सामने सोडा शॉप पर सभी ने सोडा पिया। इसके बाद घर छोड़ने के बहाने उसे बाइक पर बैठाया गया। आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने हार्दिक की जांघ और पेट में चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल हार्दिक को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की गर्भवती पत्नी सोनल ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले 15 दिनों से उनके घर आकर धमकियां दे रहे थे। वहीं, बहन दक्षा ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के उचित कार्रवाई और न्याय के आश्वासन के बाद परिवार ने शव स्वीकार कर लिया।
सहायक पुलिस अधीक्षक वेदिका बिहानी के अनुसार, पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि झिंझुवाडिया सहित रोहित कोरडिया, रणजीत ठाकोर, सचिन और पिंटू उर्फ बोधियो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।