अजमेर

दो पिस्तौल, एक देशी कट्टा व 18 कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई : आरोपियों से पुलिस कर रही है पड़ताल, मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी को पकड़ा

2 min read
Jul 31, 2020
दो पिस्तौल, एक देशी कट्टा व 18 कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

अजमेर. जिला स्पेशल टीम ने गुरुवार को काजीपुरा गांव में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी में फरार आरोपी को हथियारों समेत धर-दबोचा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गंज और फिर नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र से दो अन्य को हथियारों समेत पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे 2 पिस्टल, एक देशी कट्टा व 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। मामले में गंज व नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने आम्र्स एक्ट में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि जिला स्पेशल टीम ने गुरुवार को गंज थाने के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भिनाय थाने में दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 7 माह से फरार आरोपी गोवलिया निवासी रणजीत सिंह रावत (29) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे फायर आम्र्स पिस्टल व 9 जिन्दा कारतूस बरामद किए। स्पेशल टीम ने उसकी निशानदेही पर गंज कबूतरशाला के पीछे फव्वारा चौराहा नल गोदाम के पास रहने वाले निवासी विजय उर्फ पहलवान पुत्र बिहारीलाल बांसफोड़ को एक पिस्टल और 8 जिन्दा कारतूस मय मैग्जीन सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह डीएसटी ने नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में कोटा चौराहा स्थित मन्नत होटल के पास नसीराबाद गाड़ी मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहरूख (25) को एक देशी कट्टे समेत गिरफ्तार किया। रणजीत सिंह, विजय बांसफोड़ के खिलाफ गंज थाने में व मोहम्मद शाहरूख के खिलाफ नसीराबाद सदर थाने में आम्र्स एक्ट व जिन्दा कारतूस की खरीद-फरोख्त के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।

रणजीत ने बेचे हथियार

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि रणजीत की जनवरी 20 में भिनाय थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में तलाश थी। तब पुलिस ने साढ़े 17 लाख रुपए, 2.920 किग्रा अफीम और 487 किग्रा डोडा पोस्त बरामद किया लेकिन रणजीत भागने में कामयाब हो गया। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर जिला स्पेशल टीम ने रणजीत को काजीपुरा से दबोचा तो उससे बरामद हथियार के संबंध में पड़ताल की गई। उसने गंज थाना क्षेत्र में विजय उर्फ पहलवान बांसफोड़ तथा नसीराबाद में मोहम्मद शाहरूख को हथियार बेचना कबूला।

बाहर निकलते ही बड़ी कार्रवाई

एसपी के आदेश के बाद अभय कमांड सेंटर से निकली जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस शुरूआत में आरोपियों से विक्रम शर्मा हत्याकांड से जोड़कर पड़ताल की लेकिन पूछताछ में स्पष्ट हो गया। लेकिन सख्ती से पूछताछ में हथियार तस्करी और उसकी खरीद-फरोख्त का राजफाश हो गया। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के प्रभारी अनिल देव कल्ला, हैडकांस्टेबल जगमाल दाहिमा, सिपाही सुनील मील व उनकी टीम शामिल थी।

Published on:
31 Jul 2020 10:12 am
Also Read
View All