श्रीनगर में 25 और पीसांगन में 24 ग्राम पंचायतें शेष
अजमेर. नवगठित अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में 41 ग्राम पंचायतें शामिल की गई। इसमें 18 ग्राम पंचायतें श्रीनगर पंचायत समिति और 23 पीसांगन पंचायत समिति से ली गई है। परिसीमन के बाद श्रीनगर में 25 और पीसांगन में 24 ग्राम पंचायतें शेष रही है।
अजमेर ग्रामीण में अरडक़ा, बबाइचा, बड़लिया, बीर, बुबानी, चाचियावास, दांता, गगवाना, गेगल, गोडिय़ावास, नरवर, पालरा, रामनेर की ढाणी, ऊंटड़ा, भूडोल, अजयसर, रसूलपुरा, सेंदरिया, नारेली, घूघरा, कायड़, माकड़वाली, हाथीखेड़ा, कायमपुरा, जाटली, तबीजी, हटूंडी, सराधना, सोमलपुर, दौराई, डूमांडा, देवनगर, कड़ैल, खोरी, तिलोरा, कानस, गनाहेड़ा, नांद, भांवता, मायापुर, बांसेली को शामिल किया है।
श्रीनगर पंचायत समिति में श्रीनगर, तिलाना, तिहारी, कानाखेड़ी, कानपुरा, लवेरा, लोहरवाड़ा, मावसिया, ढाल, दिलवाड़ा, फारकिया, रामसर, साम्पोंदा, सनोद, देरांठू, भटियानी, झड़वासा, जिलावड़ा, नांदला, न्यारा, बाघसूरी, बिठूर, भवानीखेड़ा, राजगढ़, राजोसी शामिल है।
पीसांगन पंचायत समिति में गोविन्दगढ़, जसवंतपुरा, भगवानपुरा, पिचौलिया, रामपुरा डाबला, पीसांगन, पगारा, केसरपुरा मेवाडिय़ा, भटसूरी, करनोस, नागेलाव, अलीपुरा, गोला, जेठाना, कालेसरा, बुधवाड़ा, दांतड़ा, डोटियाना, मकरेड़ा, केसरपुरा, ब्रिक्चियावास, मांगलियावास, लामाना, लीड़ी शामिल है।