5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में तेज बारिश के बीच गिरी स्कूल की दीवार, मलबे में दबी 5 गाड़ियां, कार में सो रहा ड्राइवर हड़बड़ाकर भागा

Ajmer School Wall Collapse: अजमेर में तेज बारिश के बाद सुबह प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार के पास में खड़ी पर्यटकों की पांच गाड़ियां मलबे में दब गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
2 min read
Google source verification
Ajmer School Wall Collapse

मलबे में दबी गाड़ियां। फोटो: पत्रिका

अजमेर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अजमेर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। इसी बीच बड़ा हादसा हो गया। अजमेर में तेज बारिश के बाद सुबह प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार के पास में खड़ी पर्यटकों की पांच गाड़ियां मलबे में दब गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार अजमेर शहर में रातभर से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब 6 बजे प्लाजा सिनेमा रोड पर आर्य पुत्री बालिका स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें पास खड़ी 5 कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे में करंट आने से दीवार तड़क गई। हादसे के वक्त सभी पर्यटक स्कूल के सामने होटल में ठहरे हुए थे।

एक गाड़ी में ड्राइवर अंदर सो रहा था। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं लगी। दीवार गिरने के बाद ड्राइवर की आंख खुली और घबराकर गेट से बाहर निकाल आया। ये गाड़ियां महाराष्ट्र व गुजरात नंबर की है। होटल में पार्किंग सुविधा नहीं होने की वजह से कारों को स्कूल की दीवार के पास लगाया गया था।

अच्छी बारिश के बाद तापमान में गिरावट

अजमेर में अच्छी बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान जिले में 24 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। जिले में अब तक औसत रूप से 390 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, जबकि इस सीजन में अब तक 443 एमएम बारिश हो चुकी है। यानी सामान्य औसत से करीब 53 एमएम अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार बारिश कम हुई है।

बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के सप्ताहवार पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। 7 सितंबर तक अजमेर जिले में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, 8 से 14 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं।