अजमेर

राजस्थान में कृषि विभाग की कार्रवाई, बिना लाइसेंस भंडारित यूरिया के 52 कट्टे सीज

बिना लाइसेंस धारी व्यक्ति अथवा दुकानदार द्वारा उर्वरक के बेचान पर कार्रवाई होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2025, 9:17 AM IST
ajmer news
Photo- Patrika

अजमेर में कृषि विभाग ने खरीफ मौसम पूर्व गुण नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को कुचील में बिना लाइसेंस भंडारित यूरिया के 52 कट्टे सीज किए। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार संजय तनेजा ने बताया कि उर्वरक निरीक्षक अनिल कुमार गुर्जर ने कार्रवाई की। महावीर प्रसाद ओझा मुख्य बाजार ग्राम कुचील की दुकान से चंबल फर्टिलाइजर एवं केमिकल्स गड़ेपान कोटा के प्लांट से निर्मित यूरिया के 52 कट्टे जब्त किए।

इस दौरान एक नीम कोटेड यूरिया का नमूना राजकीय उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला से जांच कराने के लिए लिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में गुण नियंत्रण अभियान जारी है। बिना लाइसेंस धारी व्यक्ति अथवा दुकानदार द्वारा उर्वरक के बेचान पर कार्रवाई होगी। जिले में दूरस्थ गांव तक सहकारी समितियों एवं निजी दुकानदार के पास उर्वरक का वैध लाइसेंस है। उर्वरक के कट्टे बिल के साथ पीओएस मशीन से आधार सत्यापन के साथ खरीदने चाहिए।

इस दौरान गांधीनगर किशनगढ़ का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। सहायक निदेशक अनुप्रिया यादव, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) शिवलाल यादव, उर्वरक निरीक्षक अदिति माथुर, सहायक कृषि अधिकारी जगदीश धायल तथा कृषि पर्यवेक्षक श्री निंबार्क तीर्थ व दीपा कुमावत मौजूद रहे।

Updated on:
29 Jun 2025, 9:17 AM IST
Published on: