23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख-जेनेलिया ने अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाई, बेटे संग की जियारत

अजमेर दरगाह में शुक्रवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने बेटे के साथ जियारत की। दोनों ने मखमली चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 23 Oct 2026, 12:42 PM IST

riteish deshmukh and genelia deshmukh visit ajmer

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाई (पत्रिका फोटो)

Riteish Deshmukh and Genelia Deshmukh Visit Ajmer: सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की विश्व प्रसिद्ध दरगाह में शुक्रवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख अपने बेटे रियान देशमुख के साथ जियारत करने पहुंचे। दोनों ने ख्वाजा साहब की बारगाह में अकीदत के फूलों का नजराना और मखमली चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। रितेश देशमुख और उनका परिवार पुलिस सुरक्षा के बीच दरगाह पहुंचा।

बता दें कि रितेश देशमुख परिवार संग निजाम गेट पर अपनी कार से उतरे। इस दौरान सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जैसे ही उन्होंने मास्क हटाया, वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। अपने पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री को सामने देखकर लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आए। दरगाह परिसर में प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।

खादिम ने करवाई जियारत, भेंट किया तबर्रुक

दरगाह के खादिम सैयद मोहम्मद जव्वाद चिश्ती ने देशमुख परिवार को ख्वाजा साहब की जियारत करवाई। परिवार ने मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। जियारत के दौरान रितेश देशमुख और जेनेलिया ने परिवार की खुशहाली के साथ अपनी आगामी फिल्मों और फिल्मी प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए भी दुआ मांगी। खादिम की ओर से परिवार को तबर्रुक भेंट किया गया।

निजाम गेट की सीढ़ियों से प्रशंसकों का किया अभिवादन

जियारत के दौरान रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। जियारत पूरी होने के बाद दोनों निजाम गेट की सीढ़ियों पर पहुंचे और वहां मौजूद प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच परिवार दरगाह से रवाना हो गया।

देश-विदेश के जायरीन की आस्था का केंद्र है दरगाह

अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह देश-विदेश के जायरीन की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आम जायरीन के साथ बॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां भी जियारत के लिए पहुंचती रहती हैं। रितेश देशमुख और जेनेलिया के पहुंचने पर भी दरगाह परिसर में प्रशंसकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग