24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: अजमेर में 62.49% मतदान, 29 दिन इंतजार के बाद खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

पंचायतराज चुनाव 2026 में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान हुआ। जिला परिषद के 15 वार्डों और 6 पंचायत समिति के 86 वार्ड के लिए मतदाताओं ने अपना जनप्रतिनिधि चुनकर उनकी किस्मत को ईवीएम में बंद कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 23 Oct 2026, 8:17 AM IST

Ajmer Panchayat Election

लाइन में लगे वोटर्स। फोटो: पत्रिका

अजमेर। पंचायतराज चुनाव 2026 में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान हुआ। जिला परिषद के 15 वार्डों और 6 पंचायत समिति के 86 वार्ड के लिए मतदाताओं ने अपना जनप्रतिनिधि चुनकर उनकी किस्मत को ईवीएम में बंद कर दिया। अब 29 वें दिन यानि 20 नवम्बर को मतगणना में इन प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। छह पंचायत समितियों में कुल 62.49 प्रतिशत मतदान हुआ। उसी दिन फैसला होगा कि किसको जनप्रतिनिधि बनकर वार्डवासियों की सेवा का मौका मिलेगा। मतगणना से पूर्व नवम्बर के प्रथम सप्ताह में दीपावली भी है, लेकिन चुनाव लड़ चुके इन प्रत्याशियों को बगैर जीत-हार के ही दीपावली मनानी पड़ेगी।

मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित था, लेकिन अधिकांश केन्द्रों पर तय समय पर चुनिन्दा मतदाता ही पहुंचे। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदाताओं को घरों से निकालने देरी से पहुंचे। खेती-बाडी से जुड़े ग्रामीण मतदाताओं ने दोपहर तक पहले अपना काम-काज निपटाया उसके बाद ही मतदान किया। हालांकि दोपहर पूर्व तक मतदाताओं का रुझान काफी धीमा नजर आया। लेकिन समय पूरा होने तक मतदाताओं ने अपनी गति बढ़ा दी। शाम छह बजे तक दौड़ते-भागते हुए कई ने केन्द्र में प्रवेश किया।

सरपंच और वार्ड पंच दावेदार रहे दूर

इस चुनाव में संबंधित ग्राम पंचायतों में 24 अक्टूबर को होने वाले सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के दावेदारों ने पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। स्थानीय उम्मीदवार होने के बावजूद किसी भी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट नहीं मांगे। बल्कि सरपंच के दावेदारों के परिजन भी केन्द्रों के बाहर मौजूद तो रहे लेकिन उन्होंने भी सरपंच के लिए ही वोट मांगे।

लोकतंत्र का पर्व समझने बच्चे भी पहुंचे

पंचायतराज चुनाव में मतदान प्रक्रिया को समझने के लिए मतदाताओं के संग उनके बच्चे भी साथ आए। उन्होंने अपने बड़ों को कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने से लेकर मतदाता सूची से अपने नाम का मिलान कराकर पहचान पत्र या आधारकार्ड के साथ केन्द्र में प्रवेश करने और अंगुली पर स्याही लगाने से लेकर ईवीएम का बटन दबाकर और उससे निकली बीप की आवाज से हुए मतदान करने की पूरी प्रक्रिया देखी।

कल होंगे सरपंच और पंच के मतदान

इन वार्ड की 122 ग्राम पंचायत में 24 अक्टूबर को सरंपच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। शुक्रवार को इनके लिए नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन भरवाए जाऐंगे। इसके बाद साढे 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच कर दोपहर दो बजे तक अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर उसी समय चुनाव चिन्ह बांटे जाऐंगे। अगले दिन सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। उसके बाद मतगणना कर रात तक परिणाम घोषित किया जाएगा।

किस पंचायत में कितने प्रतिशत मतदान

पंचायत समितिकुल मतदातामतदान करने वालेमतदान प्रतिशत
अजमेर ग्रामीण5,0973,07160.25%
केकड़ी73,50644,57560.64%
पीसांगन94,59356,81060.06%
सरवाड़75,75149,02164.71%
सावर55,01836,21365.82%
श्रीनगर1,01,07663,43962.76%