अजमेर

बजरी के अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 डम्पर पकड़े

टोंक में अवैध खनन में वसूली का खेल उजागर होने पर दिखाई सख्ती, अजमेर गेगल थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
May 20, 2019
Action on illegal mining of gravel, holding 5 dumplers
बजरी के अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 डम्पर पकड़े

अजमेर. रोक के बावजूद बजरी का धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन पर सोमवार सुबह गेगल थाना पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई में बजरी से भरे पांच डम्पर पकड़े। पुलिस ने चालकों को बिना परमिट व लीज के बजरी परिवहन का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में खनन विभाग को सूचना दे दी।
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडों ने बताया कि एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के आदेश पर अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह नागौर और अजमेर जिले की सीमा खुण्डियावास और बबाइचा गांव में बजरी से भरे 5 डम्पर पकड़े। पांचों डम्पर बजरी से ओवर लोड थे। पुलिस ने डम्पर के चालकों को हिरासत में लिया है। कमांडों ने बताया कि एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के आदेश पर लगातार अवैध खनन पर कार्रवाई की जाती रही है। आगामी दिनों में भी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में आई तेजी
अजमेर रेंज के टोंक जिले में पीपलू थानाधिकारी विजेन्द्रसिंह गिल समेत करीब आधा दर्जन पुलिस थानों के बजरी के अवैध खनन में वसूली का खेल उजागर होने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। एसपी के आदेश पर जहां रविवार सुबह क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पांच वाहनों को अवैध बजरी के साथ पकड़ा था। वहीं सोमवार को गेगल थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

Published on:
20 May 2019 12:53 pm