कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों ने भरने शुरू किए फॉर्म।
अजमेर.
राज्य के स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों की दौड़ शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरने शुरू कर दिए हैं। फॉर्म 11 अगस्त तक भरे जा सकेंगे।
स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध में ऑनलाइन फार्म भरवाए जाते हैं। सत्र 2020-21 में भी कला, वाणिज्य, विज्ञान, लॉ, प्रबंधन और अन्य संकाय में प्रवेश होने हैं। कोरोना संक्रमण और सीबीएसई, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के नतीजों के चलते निदेशालय ने इस बार विलंब से कार्यक्रम जारी किया है।
देख रहे हैं कॉलेज
स्टूडेंट्स कॉलेज पहुंचकर सब्जेक्ट की जानकारी ले रहे हैं। कमेटी मैंबर्स से मुलाकात करने में जुटे हैं। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने परसेंटाइल फार्मूला हटाया है। इससे सीबीएसई स्टूडेंट्स को भी एडमिशन मिलने की संभावना है।
यह होगा प्रवेश कार्यक्रम (निदेशालय के अनुसार)
फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त
कॉलेज में ऑनलाइन फॉर्म का सत्यापन-14 अगस्त
अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची-17 अगस्त
ई-मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि-22 अगस्त
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची-25 अगस्त
वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन-27 अगस्त
कॉलेज में नियमित पढ़ाई-29 अगस्त
श्रेणीवार रिक्त सीट के लिए ऑनलाइन फार्म-26 अगस्त
रिक्त सीट के ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि-1 सितंबर
यह है प्रवेश योग्यता
बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष कला अैार वाणिज्य संकाय में पास कोर्स में प्रवेश के लिए 45 प्रतिशत और बीएससी प्रथम वर्ष विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए 48 प्रतिशत अंक आवश्यक है। निदेशक संदेश नायक के अनुसार कोविड-19 के चलते विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच स्थिति सामान्य होने पर की जाएगी।
यूनिवर्सिटी कैंपस में लीजिए एडमिशन, 6 अगस्त से भरें फॉर्म
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 के कोर्स में ऑनलाइन प्रवेश 6 अगस्त से शुरू होंगे। विद्यार्थी 20 अगस्त तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।
मदस विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाने हैं। इनमें कला, वाणिज्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, विधि और अन्य संकाय के कोर्स शामिल हैं। कुलपति प्रो. आर. पी.सिंह की अध्यक्षतामें विभागाध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें प्रवेश कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। विवि की वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया, फीस और अन्य सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
शुरू होंगे ये नए कोर्स
भूगोल (40 सीट), फिजिक्स (40 सीट), गणित (40 सीट), जूलॉजी-बॉटनी (20-20 एसएफएस सीट)बैचलर ऑफ फाइन आट्र्स: टेक्सटाइल डिजाइन (20), ड्राइंग एन्ड पेंटिंग (20), फोटोग्राफी(20)मास्टर ऑफ फाइन आट्र्स: ड्राइंग एन्ड पेंटिंग (20), म्यूजिक (20) इसके अलावा एमबीएड सर्विस मैनेजमेंट, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए ड्यूएल स्पेशलाइजेशन, एमसीए, एमटेक, बीसीए, पीजीडीसीए