अजमेर

दो शादी छिपाकर युवती ने रचाई तीसरी शादी, झगड़े शुरू हुए तो ससुराल से जेवर-नकदी लेकर फरार

जोधपुर की एक महिला ने अपनी पूर्व की दो शादियां छिपाकर अजयनगर के एक युवक से तीसरी शादी रचा ली। झगड़े शुरू हुए तो वह 7 माह बाद ससुराल से लाखों की नकदी और जेवर लेकर पीहर चली गई। पीड़ित युवक ने महिला व उसके रिश्तेदार के खिलाफ रामगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2023, 11:15 AM IST
looteri_dulhan.jpg

अजमेर @ पत्रिका. जोधपुर की एक महिला ने अपनी पूर्व की दो शादियां छिपाकर अजयनगर के एक युवक से तीसरी शादी रचा ली। झगड़े शुरू हुए तो वह 7 माह बाद ससुराल से लाखों की नकदी और जेवर लेकर पीहर चली गई। पीड़ित युवक ने महिला व उसके रिश्तेदार के खिलाफ रामगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार अजयनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हेमन्त लौंगवानी ने रिपोर्ट दी कि जोधपुर निवासी एक परिवार ने बेटी हेमलता को अविवाहित बताते हुए रिश्ता भेजा। उसके परिवार को बातों में फांसकर नवम्बर 2022 में उसकी हेमलता से शादी करा दी। इसका खर्च भी हेमन्त के परिजन ने उठाया। इसके बाद वह आए दिन झगड़े कर माहौल खराब कर देती और आत्महत्या करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।
यह भी पढ़ें : पत्नी को भगाकर ले जा रहा था प्रेमी, पति को पता लगा तो दोस्तों के साथ मिलकर किया बुरा हाल

पीड़ित हेमन्त ने रिपोर्ट में बताया कि मई 2023 को हेमलता उसके घर से 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर जोधपुर चली गई। उसने पड़ताल की तो सामने आया कि हेमलता का पूर्व में जयपुर व भीलवाड़ा में विवाह हुआ था। उसने पूर्व की शादी उनसे छिपाकर धोखे से शादी करा दी।

Published on: