अजमेर

अजमेर में देशभर से जुटेंगे कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और उद्योग प्रतिनिधि

केन्द्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र में इंडस्ट्री मीट व किसान मेला कल

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
अजमेर. इंडस्ट्री मीट एवं किसान मेले की जानकारी देते केन्द के निदेशक डॉ. भारद्वाज।

अजमेर (Ajmer news). तबीजी स्थित केन्द्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र में इंडस्ट्री मीट एवं किसान मेला शनिवार को आयोजित किया जाएगा। संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। केन्द के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से 2000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें किसान, कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, उद्योग प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग शामिल होंगे।

संस्थानों और उद्योगों के बीच एमओयू

उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री मीट का शुभारम्भ सुबह 9 बजे होगा, जबकि किसान मेला सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी होंगे। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग भारत सरकार के सचिव डॉ. मांगीलाल एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक भी कार्यक्रम में ​शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के विचार-विमर्श, तकनीकी प्रस्तुतियां, प्रौद्योगिकी पुस्तिका का डिजिटल विमोचन तथा विभिन्न संस्थानों और उद्योगों के बीच एमओयू भी होंगे।

Updated on:
05 Mar 2026 08:27 pm
Published on:
05 Mar 2026 08:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर