अजमेर बना ड्रग कूरियर्स का Hub, यहां होती करोड़ों की ड्रग्स की सप्लाई

देश में कश्मीर, बंगाल और गुजरात में फैला कारोबारियों का नेटवर्क। किसी भी तरह के मादक पदार्थ होते अजमेर में आसानी से उपलब्ध।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2016, 9:07 AM IST
child drug
child drug

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बड़ा ड्रग कूरियर को पकडऩे और पता लगाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कश्मीर के अनंतनाग से सवा करोड़ रुपए कीमत की चरस की डिलीवरी देने आए कश्मीरी कूरियर व गुजरात के सात जनों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुजरात का वह कुख्यात तस्कर शामिल है जो अजमेर बस स्टैंड पर मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने आया था। पुलिस ने 13 किलो 108 ग्राम चरस और दो लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन ने बताया कि मुखबिर ने सिविल लाइंस थानाप्रभारी लक्ष्मणराम चौधरी को केन्द्रीय बस स्टैंड में मंदिर के पास गुजरात के रजिस्ट्रेशन नम्बर की कार के पास दो कश्मीरी युवकों सहित सात जनों के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ की सूचना दी थी।

एसएचओ चौधरी ने एसआई लक्ष्मणसिंह, एएसआई रामनारायण, दीवान हरभानसिंह, रामजस, सिपाही पवन कुमार, भागचन्द, पूसाराम, विजेन्द्र सिंह, अजयकुमार, जोराराम व चालक युगल किशोर के साथ बस स्टैंड पसिर में खड़ी कार की घेराबंदी कर सातों संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में बैग से 13 किलो 108 ग्राम चरस, 2 लाख रुपए नकद व कार जब्त की है। पुलिस ने आरोपितों को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Published on: