अजमेर

अजमेर के शिक्षक से इन्दौर में 23 लाख की धोखाधड़ी

पीडि़त ने एमपी इन्दौर क्राइम ब्रांच में की शिकायत तीन एडवाइजरी कंपनियों ने लगाई चपत
less than 1 minute read
Mar 19, 2020
अजमेर के शिक्षक से इन्दौर में 23 लाख की धोखाधड़ी
अजमेर के शिक्षक से इन्दौर में 23 लाख की धोखाधड़ी

अजमेर.

शहर का एक सेवानिवृत्त शिक्षक इन्दौर की एक नहीं तीन-तीन एडवाइजरी कंपनी के चंगुल में फ ंस गया। तीनों कम्पनियों ने निवेश के नाम पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी।
अजमेर के सुभाष नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मणाराम कसागा बुधवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने इन्दौर क्राइम ब्रांच में अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने इन्दौर के विजयनगर इलाके की मोनिटरी साल्यूशन कंपनी के खिलाफ शिकायत की। जिसमें बताया कि कंपनी में उन्होंने 10 लाख रुपए निवेश किए लेकिन उन्हें कोई मुनाफा नहीं हुआ। बाद में कंपनी की तरफ से सम्पर्क करने वाले अनिरुद्ध शर्मा 6 माह से 4150 रुपए रवींद्र सोलंकी के खाते में जमा करवा रहे है। इसके अलावा यही इंदौर में संचालित एडवाइजरी कंपनी कैपिटल लाइफ रिसर्च, मनी डिजायर रिसर्च ने भी धोखाधड़ी की है। तीनों कंपनियों ने मिलाकर करीब 23 लाख रुपए शेयर बाजार में निवेश के नाम पर जमा कराए। ये पैसा न तो उन्हें वापस मिला ना उसे कोई मुनाफा दिया गया। इसके बाद भी कंपनी के लोग फोन करके उस पर बार-बार और पैसा जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
इंदौर एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि कसागा ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। अब तक एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ 108 शिकायतें मिल चुकी हैं। सभी मामलों में जांच की जा रही है। करीब आधा दर्जन केस भी दर्ज किए जा चुके हैंँ।

Published on:
19 Mar 2020 06:00 am