अजमेर

PD System-40 दिन पहले अलॉटमेंट, 30 दिन पहले सप्लाई

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सप्लाई चेन मेनेजमेंट सिस्टम लागू
2 min read
Jan 03, 2020
PD System-40 दिन पहले अलॉटमेंट, 30 दिन पहले सप्लाई
PD System-40 दिन पहले अलॉटमेंट, 30 दिन पहले सप्लाई

अजमेर. सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उपभोक्ता तक समय पर शत-प्रतिशत राशन सामग्री पहुंचाने की गरज से राज्य सरकार ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। इसमें एक तारीख को वितरण होने वाली राशन सामग्री के अलॉटमेंट से लेकर उठाव व सप्लाई की व्यवस्था तीस दिन पहले करनी सुनिश्चित की गई है। यानी 1 जनवरी को ही जिले की राशन की दुकानों पर फरवरी का गेहूं पहुंच चुका है लेकिन वितरण की प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू हो सकेगी।

प्रवर्तन अधिकारी अब्दुल सादिक ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना व अन्य लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्धता को सुश्चित करने के लिए लागू सप्लाई चेन मैनेजमेंट सिस्टम में आवंटन से लेकर सप्लाई व वितरण तक की प्रक्रिया ऑन लाइन रहती है। मुख्यालय की ओर से महिने की पहली तारीख से दिए जाने वाले राशन का आवंटन 40 दिन पहले ऑन लाइन कर दिया जाता है। मुख्यालय से जारी होने वाला आवंटन की सूचना रसद विभाग समेत राशन डीलर तक सीधे ऑन लाइन भेजी जाती है। आवंटित राशन सामग्री भी 30 दिन पहले जीएसएस को एफसीआई से उठाव सुनिश्चत करना होता है। इस प्रक्रिया में दस दिन का समय लगता है जबकि राशन डीलर को तीस दिन पहले राशन सामग्री मुहैया करवाई जाती है।

फरवरी के गेहूं का दिसम्बर में आवंटन
सादिक ने बताया कि जिले में एक फरवरी से खाद्य सुरक्षा योजना में बंटने वाले गेहूं का आवंटन दिसम्बर में ही कर दिया गया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से आवंटित राशन का शतप्रतिशत उठाव व वितरण के लिए व्यवस्था लागू की गई है।

ट्रक भरते ही मैसेज
सादिक ने बताया कि एफसीआई से ट्रक में लदान, चालान बनने के साथ ही राशन डीलर को एससीएम प्रोग्राम से मैसेज आएगा। ट्रक दुकान पर पहुंचते ही राशन डीलर ऑन लाइन स्टॉक अपडेट करना होगा लेकिन वितरण के लिए एक तारीख को ही पोश मशीन से खुलेगा। उपभोक्ता को राशन मिलने पर उसके अटैच मोबाइल पर मैसेज से सूचना जाएगी।

Updated on:
03 Jan 2020 06:43 am
Published on:
03 Jan 2020 06:43 am